Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) के रिहायशी इलाके में शुक्रवार देर रात एक प्लाई आरा मशीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के घरों में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। चीखते चिल्लाते लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागने लगे।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 6, 2024
Lucknow News: आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक रात के करीब सवा बारह बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि चिनहट थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में चल रही प्लाई आरा मशीन में भीषण आग लग गई।
जानकारी मिलते ही इंदिरानगर, गोमतीनगर और हजरतगंज समेत आससास के फायर स्टेशनों से दमकल विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। मौके पर जब दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची तो पूरी प्लाई फैक्ट्री धूं-धूंकर जल रही थी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।










