CM Yogi Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जनवरी को अयोध्या दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Ayodhya) के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 के कार्यों की समीक्षा करना है। इस दौरान सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेंगे।
सीट शेयरिंग को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक: संजय राउत. #india24x7livetv #NewsUpdate #sanjayraut pic.twitter.com/OjIC5r6AKG
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 9, 2024
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 11 बजे राजकीय वायुयान से अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। उसके बाद हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अलावा अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कन्ट्रोल रूम, लता मंगेशकर चैक, नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेन्ट सिटी का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में लगभग 2 बजे से विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। तत्पश्चात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं अगले चरण में संतों के साथ भी बैठक करेंगे।
CM Yogi Ayodhya: अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे सीएम योगी
उसके बाद लखनऊ के लिए अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा से उड़ान भरेंगे। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ठ हस्तियों का अयोध्या में आगमन होगा।
बता दें, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 70 एकड़ भूमि पर बने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। भक्तों में लगातार मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा। वहीं रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने का समय सबसे अहम होगा। यही नहीं मंदिर से जुड़े सभी कार्यों को शुभ मुहूर्त के अनुसार संपन्न किया जाएगा।










