Weather Update Today : घना कोहरा बनेगा मुसीबत ,यूपी और दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

Weather Update Today : घना कोहरा बनेगा मुसीबत ,यूपी और दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट
Facebook
X
WhatsApp

Weather Update Today : देश के कई राज्यों में लोगों को इस समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के साथ पड़ रहे घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसका असर ट्रेन और हवाई यातायात पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसकी वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से देश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Weather Update Today : दिल्ली में कड़ाके की ठंड

दिल्ली में सोमवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया जब न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दिल्ली का तापमान नैनीताल के तापमान के बराबर पहुंच गया था। कोहरे के कारण सोमवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर 47 उड़ानें लेट हुईं।

image 206

सोमवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड रही।

Weather Update Today : यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तर प्रदेश को अभी घने कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में आज घने बादल छाए रहेंगे और मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है जबकि लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

image 207

प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि 60 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा ठंड रही जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो 23.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा रहा।

Weather Update Today : कई इलाकों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से लगाए गए पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 10 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा।

image 208

राजधानी में आज मौसम का तेवर बदलने वाला है और इस कारण हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, लक्षदीप, पुडुचेरी और कराईकल में भी 10 जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। आंध्र प्रदेश में भी 10 जनवरी तक बारिश होने की आशंका है।

Weather Update Today : स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है।

image 209

गुजरात के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में एक या दो स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा सकता है।

AAJ Ka Mausam Possibility Of Heavy Rains In Bihar Himachal Pradesh And  Uttarakhand Weather Condition Uttar Pradesh Delhi- Aaj Ka Mausam:  बिहार-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना ...

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लोगों को कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे का सामना करना पड़ सकता है। राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है।

https://youtu.be/YpsbWWZob_w?si=5pP4XAckllxTxr7S

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें