Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने एकबार फिर दिया विवादित बयान

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने एकबार फिर दिया विवादित बयान
Facebook
X
WhatsApp

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने एकबार विवादित बयान दिया है। ऐसे समय में जब अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह की चर्चा हर ओर है और इस भव्य आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है, सपा नेता ने कारसेवकों को अराजक तत्व कह दिया है। इतना ही नहीं तत्कालीन सपा सरकार द्वारा उन पर जो गोलियां चलवाई गईं, उसे भी जायज ठहराया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य कासगंज जिले के गुंजडुंडवारा में बौद्ध एकता समिति द्वारा आयोजित बौद्ध जन जागरूकता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, बिना न्यायपालिका के किसी निर्देश के, बिना किसी आदेश के अराजक तत्वों ने जो तोड़-फोड़ की थी, तत्कालीन सरकार ने अमन चैन को कायम रखने के लिए उस समय उन पर गोलियां चलवाई थीं। सरकार ने अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाया था।

Swami Prasad Maurya: बीजेपी पर बोला जमकर हमला

सपा नेता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण देश की सर्वोच्च अदालत के आदेश पर हो रहा है, ना कि भाजपा सरकार के आदेश पर। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर का लाभ उठाना चाहती है। मौर्य ने आगे कहा कि शिक्षा का निजीकरण हो रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई अपनी पूरी चरम सीमा पर है। मगर ये सरकार राम मंदिर के जरिए लोगों को असल मुद्दों से भटकाने में लगी हुई है।

https://youtu.be/UkDbrEsuVlo?si=CAvKMp2SqpmMBM2D

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें