Arvind Kejriwal : CM अरविंद केजरीवाल को ED का चौथा समन, 18 जनवरी को शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

Arvind Kejriwal : CM अरविंद केजरीवाल को ED का चौथा समन, 18 जनवरी को शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
Facebook
X
WhatsApp

Arvind Kejriwal : दिल्ली के शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज यानी शनिवार को एक बार फिर समन भेजा है। ईडी ने केजरीवाल को समन भेजकर 18 जनवरी को पेश होने को कहा है। शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को यह ईडी का चौथा समन है। इससे पहले ईडी द्वारा भेजे गए समन पर सीएम अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए। ईडी द्वारा भेजे गए समन को केजरीवाल ने गैरकानूनी बताया था।

Arvind Kejriwal : दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल को चौथा समन

Liquor Scam

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल को 3 समन जारी कर चुकी है और अब चौथी बार समन जारी किया गया है। पहले के तीन बार समन जारी होने के बावजूद वो भी ईडी को आम आदमी पार्टी से सवाल पूछने के लिए अनुमति दे चुकी है। केजरीवाल ने ईडी को चिट्ठी लिखकर बीते दिनों कहा था कि ईडी का व्यवहार मनमाना और गैर पारदर्शी है। उन्होने कहा था ईडी का मुख्य उद्देश्य जांच करना नहीं बल्कि उनकी छवि को धूमिल करना है।

image 293

Arvind Kejriwal : क्या थी नई शराब नीति?

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 22 मार्च 2021 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई शराब नीति की घोषणा की थी। 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई थी। नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई। नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी।

image 294

हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही, जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी गई। नई शराब नीति के बाद शुरू हुआ बवाल बढ़ता ही जा रहा है। नई शराब नीति मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद सलाखों के पीछे हैं।

https://youtu.be/jk1MpNUeieM?si=7sNZYsj-9sfVDYe8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें