Unnao News : दर्दनाक हादसा , करंट से देवरानी व जेठानी की मौत, समरसेबल में उतरा था करंट

Unnao News : दर्दनाक हादसा , करंट से देवरानी व जेठानी की मौत, समरसेबल में उतरा था करंट
Facebook
X
WhatsApp

Unnao News : उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में देवरानी और जेठानी की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। जेठानी टुल्लू पंप चालू करने गयी थी टुल्लू पंप में करेंट उतरने से चपेट में आ गयी। जेठानी की चीख पुकार सुनकर देवरानी बचाने पहुँची तो देवरानी भी करंट की चपेट में आ गयी। दोनों को तड़पता देख परिजनों ने विधुत सप्लाई बंद की और दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में भर्ती करवाया। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।

image 7

Unnao News : डॉक्टर नें महिलाओं को किया मृत घोषित

image 356


बता दे कि उन्नाव जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र के किला बाजार गढहा इलाके में एक दर्दनाक वाकया सामने आया है। टुल्लू पम्प में करेंट उतरने से देवरानी और जेठानी की मौत हो गयी। जेठानी नीलम पत्नी संतोष टुल्लू पंप खोलने गयी थी कि करेंट की चपेट में आ गयी। जेठानी की चीखपुकार सुन देवरानी प्रियांशी पत्नी गोविंद जेठानी को बचाने पहुँची तो खुद भी करेंट की चपेट में आ गयी। दोनों महिलाओं की तेज चीखने की आवाज पर परिजनों में हड़कंप मच गया और जल्दी से विधुत सप्लाई बन्द की और दोनों को उपचार के लिए सफीपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डाक्टरो ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

Unnao News

Unnao News : परिजनों में मचा कोहराम

image 355

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक नीलम के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 4 वर्ष की और छोटी 5 माह की है। नीलम का 2020 में विवाह हुआ था। वहीं प्रियांशी का 3 साल पहले विवाह हुआ था। जिसके 1 वर्ष का बेटा है। घटना की जानकारी पर सफीपुर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल है। क्षेत्राधिकार सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि दो महिलाओं की टुल्लू पंप से करंट लगने के कारण मौत की सूचना प्राप्त हुई। यह दोनों महिलाएं आपस में देवरानी जेठानी है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

https://youtu.be/0OxjCjwNN0k?si=0CLPcoKPwt5euN1_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें