Munawwar Rana Death : मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Munawwar Rana Death : मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Facebook
X
WhatsApp

Munawwar Rana Death : मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीते दिनों तबियत बिगड़ने पर मुनव्वर राणा को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी से जूझ रहे मुन्नवर राणा ने 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

उर्दू और हिन्दी में तरह-तरह की गजलें लिखने वाले कवि और शायर मुन्नवर राणा की पंक्तियां लोगों खूब पसंद आती रही हैं। “अभी जिंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा, मैं घर से जब निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है…”, “ऐ अँधेरे! देख ले मुँह तेरा काला हो गया, माँ ने आँखें खोल दीं घर में उजाला हो गया…” माँ पर लिखे अपने शब्दों को जब-जब राणा साहब पढ़ते थे तब-तब श्रोताओं के आंखों से आंसू कब छलक गये पता ही नहीं चलता था।

Munawwar Rana

Munawwar Rana Death : दिल का दौरा पड़ने से निधन

मालूम हो कि मुन्नवर राणा का जन्म 1952 में गोरखपुर में हुआ। हालांकि कुछ समय बाद वह कोलकाता चले गये। इससे इनकी पढ़ाई लिखाई भी कोलकाता में हुई। दरअसल, मुनव्वर राणा की दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं। हफ्ते में दो बार डायलिसस हो रही थी। इसके साथ ही अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। इलाज के दौरान ही अचानक दिल का दौरा पड़ने से इंतक़ाल हो गया।

image 357

Munawwar Rana Death : जब यूपी से पलायन की बात की

मुन्नवर राणा कविताओं और ग़ज़लों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने रहते थे। कई बयान ऐसे रहे, जो काफी चर्चा में रहे। 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था यदि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार आयेगी तो पलायन कर जायेंगे। सरकार बनने के बाद लोगों ने इस पर तरह तरह की बातें भी की।

Famous poet Munavwar Rana passes away | मशहूर शायर मुनव्वर राणा का कार्डिक  अरेस्ट से निधन: लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा था इलाज; अखिलेश-स्वामी  प्रसाद ने ...

Munawwar Rana Death : PM मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Famous poet Munawar Rana health deteriorated admitted in ICU condition  critical - मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती, हालत  गंभीर, उत्तर प्रदेश न्यूज

मुन्नवर राणा के निधन पर देशभर से शोक व्यक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुन्नवर राणा के निधन से हिंदी साहित्य जगत को एक बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी रचनाएं हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।

https://youtu.be/o-JKFe37ens?si=0tNjkQFzO3e39ECy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें