Indigo Viral Video: इंडिगो फ्लाइट में पायलट पर हमला! गुस्साए यात्री ने कैप्टन के मारा थप्पड़

Indigo Viral Video: इंडिगो फ्लाइट में पायलट पर हमला! गुस्साए यात्री ने कैप्टन के मारा थप्पड़
Facebook
X
WhatsApp

Indigo Viral Video: भीषण ठंड और कोहरे के कारण फ्लाइट देरीं (Indigo Viral Video) से चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी होने के चलते एक यात्री नाराज हो गया और फ्लाइट के पायलट के तमाचा जड़ दिया। इसके बाद फ्लाइट में अफरा तफरी मच गई। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यात्री को पायलट को तमाचा मारते देखा जा सकता है।

Indigo Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान यात्री ने पायलट को घूंसा मार दिया। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर एक बजे की है। मामला दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘उड़ान में देरी को लेकर पायलट क्या कर सकता है? वह केवल अपना काम कर रहा था। इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर इसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल देना चाहिए। इसकी तस्वीर को सार्वजनिक करना चाहिए, जिससे की अन्य लोगों को इसके बुरे व्यवहार के बारे में मालूम होना चाहिए।

https://youtu.be/jkww81Z0kAs?si=1Q8bsXx71GPs0khD

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें