Bihar: बिहार के गया अधीनस्थ कोच पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा किया है इस मामले में पुलिस ने कोच से पांच आपरोपियों को गिरफ्तार किया है. (Bihar) पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों से लूट की एक ट्रैक्टर और मोबाईल भी बरामद कर लिया हैं ।
गया जिला अन्तर्गत टेकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया की (Bihar) दरअसल 10 जनवरी को गया जिले के कोच थाना क्षेत्र एक गांव मन्जारी के समीप एक किसान जो अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर शाम करीब 7 बजे लौट रहे थे इसी बीच 10 की सख्या मे अपराधी हथियार के बल उस किसान से मोबाइल सहित ट्रैकटर छीन लिया और भागने मे सफल रहा।
Bihar
इसके बाद उन्होंने कोंच थाने में अपने साथ हुई लूट की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया और गुप्त सूचना के आधार पर 5 अपराधियो को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर इस केस का उध्भेदन कर लिया है
पूछताछ में अपराधियो ने अपना-अपना नाम अमित कुमार, नितेश कुमार, अमरजीत कुमार , रौकी यादव ये सभी मुफ्फसील थाना क्षेत्र के रहने वाला है जबकि एक अन्य मंटू गुप्ता जो जिला मोतिहारी बिहार का रहने वाला है।










