School closed : शीतलहर का कहर ,लखनऊ में 8वीं तक के स्कूल अब 18 तक रहेंगे बंद

School closed : शीतलहर का कहर ,लखनऊ में 8वीं तक के स्कूल अब 18 तक रहेंगे बंद
Facebook
X
WhatsApp


School closed :
राजधानी लखनऊ में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है। नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल अब 18 जनवरी तक बंद रहेंगे।शीतलहर का कहर यूपी सहित उत्तर भारत में जारी है .ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लोग इस कड़ाके की ठंड से परेशान हैं।

School closed : लखनऊ में नर्सरी से आठवीं तक की छुट्टी

वहीं ठंड के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। वहीं कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से ड्राइवरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लखनऊ के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। ठंड की मार सबसे अधिक बच्चों पर पड़ रही है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने लखनऊ में नर्सरी से आठवीं तक की छुट्टी बढ़ा दी है। अब 18 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। शीतलहर का प्रकोप को देखते हुए 18 जनवरी तक आठवीं तक के सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

image 397

School closed : ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराने की अनुमति

वहीं 9 से 12वीं तक के क्लास संचालन का समय भी बदला गया है। स्कूल प्रबंधन को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराने की अनुमति मिल गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी, निजी और गैर सरकारी स्कूलों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रखा जाए। वहीं बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होने पर विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। सुबह 10 से 3 बजे तक 9-12वीं क्लास को संचालित करने पर स्कूल प्रबंधन के लिए हिदायत दी गई है।

यूपी शीतलहर में कांपा ठंड से अभी राहत नहीं - Get Primary ka Master Latest  news by Updatemarts.com

इस दौरान स्कूल प्रबंधन क्लास में छात्रों के लिए ठंड से बचाव का प्रयाप्त इंतजाम करेगा। क्लास में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड में स्कूल यूनिफॉर्म की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इस आदेश के बाद नर्सरी से आठवीं तक के स्कूली बच्चों को 18 जनवरी तक घर पर ही रहना होगा। वहीं 9 से 12वीं तक के बच्चों को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक स्कूल जाना होगा। इस दौरान स्कूल प्रबंधन को छात्रों के लिए ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करने होंगे।

image 398


School closed : ठंड से बचाव के लिए ये उपाय

ठंड से लखनऊ, हरदोई और बुलंदशहर के स्कूल बंद करने के आदेश - up weather  forecast lucknow school closed bulandshahr hardoi news ntc - AajTak


यह आदेश कड़ाके की ठंड से बच्चों को बचाने के लिए लिया गया है। ठंड से बचने के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनने और गर्म पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है।

https://youtu.be/sIEAvzAa5r0?si=_zJHZAm6MEOIcas5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें