Lucknow News: बक्शी का तालाब डिफेंस कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के आयोजन के बाद दूसरे दिन स्वच्छता अभियान भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के पूर्व सैनिकों द्वारा चलाया गया। अक्षत वितरण एवं मंदिर सफाई विश्व का अब तक का सबसे सफल एवं वृहद अभियान _अजीत कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जन जागृति मंच। चलाया गया। श्री राम लला के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे विश्व में चल रही है और लोग सप्ताह भर उपवास रखकर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी कर रहे है। (Lucknow News) हर लोग काफी उत्सुकता से इसमें भाग ले रहे हैं यह पूरे विश्व में सनातन संस्कृति की एक अमिट छाप के रूप में देखा जा रहा है।
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के वर्ष को राम वर्ष के रूप में मनाया जाना चाहिए ।राष्ट्रीय सुरक्षा एवम जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्य श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुलामी का बहुत बड़ा प्रतीक AD ,BC (ईसा पूर्व ईसा बाद ) समाप्त कर आज के पहले की घटनाओं को राम वर्ष पूर्व एवम बाद की घटनाओं को राम वर्ष बाद के रूप में मनाया जाना चाहिए। अभी यह सबसे उचित समय है और पूरे विश्व में बहुत बदलाव आ रहे हैं।
Lucknow News
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के वर्ष को राम वर्ष के रूप में मनाया जाना चाहिए। (Lucknow News) उन्होंने कहा कि गुलामी का बहुत बड़ा प्रतीक AD,BC (ईसा पूर्व ईसा बाद) समाप्त कर आज के पहले की घटनाओं को राम वर्ष पूर्व एवं बाद की घटनाओं को राम वर्ष बाद के रूप में मनाया जाना चाहिए। अभी यह सबसे उचित समय है और पूरे विश्व में बहुत बदलाव आ रहे हैं। सनातन संस्कृति का पुनरुत्थान हो रहा है। राम वर्ष मनाने से सनातन संस्कृति को नई ऊंचाई मिलेगी।
इस अभियान में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।










