Delhi: पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर सड़क पर रखने पर बवाल, स्कूल पर एनुअल चार्ज का भी आरोप

Delhi: पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर सड़क पर रखने पर बवाल, स्कूल पर एनुअल चार्ज का भी आरोप
Facebook
X
WhatsApp

Delhi: पूर्वी दिल्ली के थाना गाजीपुर क्षेत्र के जी डी फॉर्म में स्थित सेंट रमन स्कूल के बाहर पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी की तस्वीर को स्कूल स्टाफ ने निकाल कर सड़क पर रख दिया। इस बात से नाराज लोगों ने स्कूल में बवाल काटा और प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति का अपमान किया जा रहा है।

श्री राम नाथ कोविंद ने 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। (Delhi) श्री कोविन्द उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता भी रहे हैं, और देश का सर्वोच्‍च संवैधानिक पद ग्रहण करने से पूर्व वे बिहार राज्य के राज्यपाल भी रह चुके हैं। श्री कोविन्द को जनता के बीच जमीनी स्तर पर कार्य करने से लेकर उच्चतम न्यायालय और संसद तक के विविध क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव रहा है। (Delhi) वे समाज में समता और सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा व प्रामाणिकता के प्रबल पक्षधर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के स्टाफ ने बिना किसी कारण के पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर को सड़क पर रख दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल के स्टाफ अक्सर इस तरह की हरकतें करते हैं। उन्होंने स्कूल के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा कुछ लोगों का आरोप है कि स्कूल के अध्यापक इस स्कूल में एनुअल चार्ज के नाम पर हर वर्ष 2500 ₹ से 3000/- प्रति छात्र से वसूलता हैं। (Delhi) लोगों का कहना है कि स्कूल का एनुअल चार्ज बहुत अधिक है।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi: पूर्व राष्ट्रपति के अपमान पर नाराजगी

पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन रहे हैं। (Delhi) उनके प्रति देश के लोगों में बहुत सम्मान है। ऐसे में उनकी तस्वीर को सड़क पर रखना एक बहुत ही गंभीर मामला है। इस घटना से देश के लोगों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्ट- किशन लाल मीना

https://youtu.be/94JQLQo4-Qk?si=LYWMgIptlcRsVoF9

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें