Uttar Pradesh: पुलिस और छात्रों का साथ, सुरक्षा और सहयोग का संदेश

Uttar Pradesh: पुलिस और छात्रों का साथ, सुरक्षा और सहयोग का संदेश
Facebook
X
WhatsApp

Uttar Pradesh: पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस स्टूडेंट एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत आज राजधानी लखनऊ के एडीसीपी (नॉर्थ) कार्यालय में सब इंस्पेक्टर देश दीपक द्विवेदी जी ने बताया कि पुलिस और बच्चे दोनों मिलकर स्वयं की सुरक्षा और पुलिस को सहयोग कैसे कर सकते हैं। (Uttar Pradesh) उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष में अध्यनरत महिला एवं पुरुष एनएसएस स्वयंसेवकों को पुलिस के साथ 120 घंटे की ट्रेनिंग दी जा रही है।

Uttar Pradesh

इस ट्रेनिंग के तहत स्वयंसेवकों को पुलिस की विभिन्न शाखाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। (Uttar Pradesh) उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, यातायात नियमों का पालन, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा, अपराध से बचाव आदि के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा, उन्हें पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना होगा।

सब इंस्पेक्टर द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम पुलिस और बच्चों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मददगार होगा। इससे बच्चे स्वयं की सुरक्षा के बारे में जागरूक होंगे और उन्हें पुलिस के साथ सहयोग करने का अवसर मिलेगा। (Uttar Pradesh) उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को पुलिस सेवा में अपना करियर बनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

इस कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवकों ने बताया कि उन्हें पुलिस के साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है। (Uttar Pradesh) उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज की सेवा के लिए करेंगे।

यह कार्यक्रम पुलिस और बच्चों के बीच सशक्त सहयोग का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और बच्चे सुरक्षित रह सकेंगे।

रिपोर्ट- गजेन्द्र त्रिपाठी

https://youtu.be/94JQLQo4-Qk?si=w7pJIZnvAKUwx5hD

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें