Gonda News : यूपी के गोंडा में एलपीजी सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगते ही एक के बाद एक सिलेंडर में धमाके होने लगे. सिलेंडर हवा में उड़ते हुए फटने लगे. आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी आगोश में ले लिया. मंजर बेहद भयानक था, जिसे देख बीच सड़क हड़कंप मच गया.
JDU-RJD एक साथ, महागठबंधन मजबूती से लड़ेगा चुनाव- तेजस्वी यादव. #india24x7livetv #NewsUpdate #TejashwiYadav pic.twitter.com/07SMLLQ7i6
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 19, 2024
Gonda News : सिलेंडर हाइवे से उछल-उछल कर दूर खेतों में जाकर गिरे
करीब एक किलोमीटर तक ट्रैफिक को रोक दिया गया. जब सिलेंडर के धमाके बंद हुए तो फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया. गनीमत रही कि आग लगते ही ट्रक ड्राइवर कूदकर दूर हट गया था. इसके चलते उसकी जान बच गई. घटना कर्नलगंज थाना अंतर्गत लखनऊ-गोंडा मुख्य मार्ग की है. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद एक सिलेंडर में विस्फोट हो रहा है. आग की लपटें ऊंचाई तक उठ रही हैं. लोग भागते नजर आ रहे हैं. चीख-पुकार मची है. कुछ लोग दूर खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं. विस्फोट इतना भीषण था कि सिलेंडर हाइवे से उछल-उछल कर दूर खेतों में जाकर गिरे.

Gonda News : पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, गोंडा के अंतिम छोर पर लखनऊ से गोंडा आ रहे एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आज सुबह अचानक आग लग गई थी. आग के बाद सिलेंडर तेज आवाज के साथ जलने लगे. उनकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गोंडा-लखनऊ हाइवे को बंद कराया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
Gonda News : हादसे में नहीं हुआ कोई हताहत
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, आग से हाइवे पर मलबा फैल गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई. करीब दो घंटे बाद हाइवे पर आवाजाही बहाल हो सकी. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.









