Sitapur: सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Sitapur: सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur: सीतापुर थाना कोतवाली देहात की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार को गौरा अर्जुनपुर अण्डरपास के पास से मु0अ0सं0 501/2023 धारा 379/511 भादवि थाना खैराबाद में वांछित 25,000 रुपये का इनामिया अपराधी शाकिर उर्फ टुन्डा उर्फ लूला पुत्र जंग बहादुर निवासी पनवड़िया शेखसराय थाना खैराबाद सीतापुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। (Sitapur) अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त किस्म का अपराधी हैं, जिसके विरुद्ध पूर्व में करीब आधा दर्जन अभियोग गोकशी,गैंगेस्टर एक्ट व चोरी के अभियोग पंजीकृत है।

Sitapur

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीतापुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त किस्म का अपराधी हैं, जिसके विरुद्ध पूर्व में करीब आधा दर्जन अभियोग गोकशी, गैंगेस्टर एक्ट व चोरी के अभियोग पंजीकृत है। (Sitapur) अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल राजू शामिल रहे।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसका जवाब पुलिस टीम ने भी दिया। (Sitapur) इस मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- देवेश बाजपेयी

https://youtu.be/LcjOG00iY44?si=eZhx2ymWZ4ZaSoyG

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें