Ram Mandir Opening: रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे गोधरा ट्रेन अग्निकांड में मारे गए कारसेवकों के परिजन, मिला निमंत्रण

Facebook
X
WhatsApp

Ram Mandir Opening: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गोधरा ट्रेन अग्निकांड में मारे गए कारसेवकों के परिजन भी शामिल होंगे। (Ram Mandir Opening) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इसकी पुष्टि की है।

विहिप के गुजरात इकाई के महासचिव अशोक रावल ने बताया कि गोधरा ट्रेन अग्निकांड में मारे गए 59 कारसेवकों में से 19 के परिजनों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। (Ram Mandir Opening) इनमें 10 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं।

image 504

उन्होंने बताया कि इन परिजनों को अयोध्या आने के लिए ट्रेन और बस की व्यवस्था की जाएगी। (Ram Mandir Opening) समारोह में शामिल होने के बाद उन्हें वापस उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

image 505

गोधरा ट्रेन अग्निकांड 2002 में हुआ था। इसमें साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगा दी गई थी। इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे हुए थे, जिसमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह है। इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

image 506

Ram Mandir Opening: 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में देशभर से लोग शामिल होंगे. (Ram Mandir Opening) इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां, फिल्मी हस्तियां, खेल जगत की हस्तियां भी शामिल होंगी. जिसको लेकर अयोध्या में भव्य तैयारियां की गई है. 17 जनवरी को कलश पूजन का आयोजन किया गया था. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा. वहीं गुजरात सरकार की तरफ से 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधी दिन की छुट्टी का ऐलान किया है.

https://youtu.be/AgCTuiQoiSE?si=SQ3jcBxs8qLm-wzd

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें