Ballia News : नर्सिंग होम की लिफ्ट में मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ballia News : नर्सिंग होम की लिफ्ट में मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Facebook
X
WhatsApp

Ballia News : यूपी के जिले बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में नर्सिंग होम की लिफ्ट में एक 50 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला अपनी बहू का प्रसव कराने के लिए नर्सिंग होम आयी है। इसके बाद से वह नर्सिंग होम से गायब हो गयी थीं। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस को दी गयी थी। गुरूवार सुबह महिला का शव लिफ्ट में पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Ballia News : शव मिलने से फैली सनसनी

ballia news

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल के सामने एक नर्सिंग होम की लिफ्ट में नगरा थाना क्षेत्र ककरी गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला मुन्नी देवी का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन हंगामा करने लगे और नर्सिंग होम के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर जिला महिला अस्पताल रोड को जाम करते हुए धरने पर बैठ गए।

बलिया में लापता महिला का शव अस्पताल की लिफ्ट से बरामद, जमकर हंगामा, जानिये  पूरा अपडेट - डाइनामाइट न्यूज़

मृतक महिला के पति देवेंद्र वर्मा ने बताया कि मुन्नी देवी अपनी बहू का प्रसव कराने के लिए 23 जनवरी की सुबह नर्सिंग होम आयी थी और शाम होने के बाद गायब हो गई थी। उनकी गुमशुदगी की तहरीर बलिया थाना कोतवाली में दी गई थी। गुरूवार सुबह सूचना मिली कि मुन्नी देवी का शव नर्सिंग होम की लिफ्ट में मिला है।

Ballia News : परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

image 606

देवेंद्र वर्मा ने बताया कि वह नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाने की मांग कर रहे थे लेकिन फुटेज नहीं दिखाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की हत्या की गई है। एक और परिजन ने बताया कि पैसे को लेकर भी डाक्टर से कुछ बहस हुई थी। वहीं इस मामाले में घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक एसएन वैभव पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

https://youtu.be/2-H3bS1mK0U?si=EJ37X_1sBW71Orbj

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें