Bihar Politics: बिहार (Bihar Politics) में बीते कई दिनों से राजनीतिक उथल-पुथल जारी थी, जिसका आज (28 जनवरी) को नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर अंत कर दिया। नीतीश कुमार ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेद्र आर्लेकर को इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बनाने जा रही है। नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के नए डिप्टी सीएम बनेंगे।
बिहार: नीतीश कुमार के साथ शपथ लेंगे 8 मंत्री. #india24x7livetv #NewsUpdate #BiharPolitics #NitishKumar pic.twitter.com/omMChHRJpA
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 28, 2024
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भूमिहार समुदाय से आने वाले विजय कुमार सिन्हा और पिछड़ी जाति से आने वाले सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है। भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है और विजय सिन्हा को उप नेता चुना है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच गठबंधन हो चुका है।
Bihar Politics: कौन हैं सम्राट चौधरी?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सियासी पारी 1990 में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल से शुरू की थी। राजनीति में सामान्य कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न पदों पर रहते हुए 19 मई 1999 को उन्हें बिहार राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया था। उन्होंने सन 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। 2010 में उन्हें विधानसभा में विपक्षी दल के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी दी गई।
इसके बाद 2014 में वे राज्य शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री पद का कार्यभार संभाला। 2018 में वे लालू प्रसाद से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें बिहार का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया। फिलहाल वे विधान परिषद सदस्य हैं। मार्च 2023 में सम्राट चौधरी को संजय जायसवाल की जगह बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उनको बिहार का नया डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया है।
भूमिहार समुदाय से आने वाले विजय सिन्हा बीजेपी के जाने माने नेता हैं। महागठबंधन से पहले बिहार में जब NDA की सरकार थी तो उस दौरान विजय सिन्हा को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था। नीतीश कुमार के NDA से गठबंधन तोड़ने के बाद विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। वह लखीसराय से विधायक हैं और 2010 से यहां से विधानसभा जीत रहे हैं। विजय सिन्हा का जन्म तिलकपुर, बिहार में हुआ था. भूमिहार समुदाय से आने वाले विजय सिन्हा ने सिविल इंजीनियरिंग की है।









