Bihar News : लालू के बाद अब तेजस्वी यादव पहुंचे ईडी के दफ्तर, समर्थकों ने कार को घेरा, समर्थन में नारेबाजी की

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे। उनसे ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले के मामले में पूछताछ की जा रही है।

तेजस्वी यादव सुबह करीब 11:30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। (Bihar News) समर्थकों ने तेजस्वी यादव की कार को घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी की।

image 721

तेजस्वी यादव ने समर्थकों को समझाकर उन्हें शांत किया। (Bihar News) उन्होंने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और पूछताछ में सहयोग करेंगे।

ईडी ने तेजस्वी यादव को 29 जनवरी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने उस दिन नहीं आ सके थे।

लालू यादव से भी ईडी ने इस मामले में पूछताछ की है। लालू यादव से 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी।

‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में आरोप है कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के दौरान जमीनों को बेचकर नौकरियां दी गई थीं। इसमें लालू यादव के परिवार के सदस्यों के शामिल होने का आरोप है।

image 722

Bihar News: तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था

आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव इस घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं। बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी। जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

https://youtu.be/iVp3i5lZHNo?si=WM4qRemmRKcJHqrr

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें