Bihar: सुपौल 70 वर्षों से पुल का निर्माण नहीं, हादसों का न्योता

Bihar: सुपौल 70 वर्षों से पुल का निर्माण नहीं, हादसों का न्योता
Facebook
X
WhatsApp

Bihar: बिहार सदर थाना सुपौल नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नं -04, 05 में पुल निर्माण नहीं होने से वहां के ग्रामीणों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। (Bihar) ग्रामीणों ने बहुत बार आवेदन नगर परिषद में जाकर दिए लेकिन उस पर कोई आज तक सुनवाई नहीं हुई। यह 70 वर्षों से ऐसा ही है, ग्रामीण पुल को लेकर परेशानी का सामना करते आ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां पे हमेशा हादसा होते रहते हैं फिर भी इसी रास्ते से जाना पड़ता है जबकि हम सब नगर परिषद में आते हैं फिर भी इतनी समस्या का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल का निर्माण नगर परिषद जल्द से जल्द करें।

Bihar: नगर परिषद का रवैया

नगर परिषद ने पुल निर्माण की मांग को स्वीकार किया है, लेकिन बजट की कमी का हवाला देते हुए कहा कि पुल का निर्माण तुरंत नहीं हो सकता है।

नगर परिषद ने कहा कि पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और सरकार से बजट की मांग की जाएगी।

सुपौल के ग्रामीणों की पुल निर्माण की मांग जायज है। पुल निर्माण से ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार होगा और उन्हें नदी पार करने में आसानी होगी। प्रशासन को पुल निर्माण के लिए शीघ्र कदम उठाने चाहिए।

रिपोर्ट- भरत कुमार साह

https://youtu.be/Zql1T6KaOZY?si=uoOVCSgB12elSfrV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें