Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला न्यायाधीश ने अपने आवास पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका न्यायाधीश का नाम ज्योत्सना राय था और वे बदायूं की जज कॉलोनी में रहती थीं।
शनिवार सुबह 10 बजे तक जब ज्योत्सना राय अदालत नहीं पहुंचीं, तो उनके साथी न्यायाधीशों ने उन्हें फोन किया। (Badaun Crime News) लेकिन, जब उनका संपर्क नहीं हो पाया, तो उनके साथी न्यायाधीश उनके आवास पर गए। वहां उन्होंने देखा कि ज्योत्सना राय का घर अंदर से बंद था।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शयनकक्ष का दरवाजा तोड़ा तो ज्योत्सना राय का शव पंखे से लटका मिला।
ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं और वे 29 अप्रैल 2023 से बदायूं में दीवानी मामलों की न्यायाधीश के पद पर तैनात थीं। (Badaun Crime News) इससे पहले वे अयोध्या में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थीं।
पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें ज्योत्सना राय ने अपनी आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना न्यायिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। ज्योत्सना राय के परिवार और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। (Badaun Crime News) पुलिस मामले की जांच कर रही है और ज्योत्सना राय की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Badaun Crime News: पुलिस मामले की जांच कर रही
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि राय के आवास से शव और उनके लिखे एक सुसाइड नोट सहित कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं. प्रियदर्शी ने बताया कि यह मामला मानसिक तनाव का भी हो सकता है. महिला न्यायाधीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और उनके परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है.













