UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज यानि 5 फरवरी 2024 को राज्य का बजट पेश करने जा रही है। (UP Budget 2024) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बजट पर राज्य की जनता के साथ-साथ विपक्षी दलों की भी नजरें टिकी हुई हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस होगा। साथ ही अयोध्या, मथुरा और काशी में स्थित धार्मिक स्थलों के लिए भी सरकार का नया ऐलान कर सकती है। (UP Budget 2024) ईको टूरिज्म, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी फोकस रहने की उम्मीद है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से बजट को पेश किया जा रहा है।

UP Budget 2024: बजट से जुड़े अपडेट्स
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में बजट पेश कर रहे हैं.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन पहुंचे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने के बाद दोपहर 1:00 बजे तिलक हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस वार्ता करेंगे.
राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने घर पर बजट पेटिका के साथ पूजा अर्चना की. इसके बाद सुरेश खन्ना कैबिनेट मीटिंग के लिए घर से निकले.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह बजट यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर तेजी से ले जाने वाला होगा. यह एक सर्वसमावेशी बजट होगा.
उम्मीद जताई जा रही है कि बजट में एआई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है.
बताया जा रहा है कि 2024-25 के लिए 7 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश होने जा रहा है. (UP Budget 2024) साल 2023-24 में 6.9 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया था. इससे पहले साल 2022-23 में 5.85 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया था. आज बजट से पहले मुख्यमंत्री योगी कैबिनेट की बैठक लेंगे. बजट के प्रस्ताव पर यूपी कैबिनेट अपनी मंजूरी देगी.

विपक्ष की उम्मीदें
विपक्षी दल इस बजट को लेकर काफी आशंकित हैं। उनका कहना है कि पिछले बजटों में भी कई घोषणाएं की गई थीं, लेकिन उनमें से ज्यादातर पर काम नहीं हुआ।
जनता की उम्मीदें
जनता को उम्मीद है कि यह बजट उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगा। वे चाहते हैं कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, और कृषि जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाए।
बजट का आकार
इस साल के बजट का आकार पिछले साल के बजट से अधिक होने की उम्मीद है। पिछले साल का बजट 6.90 लाख करोड़ रुपये था।
यह देखना होगा कि योगी सरकार का यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं।









