Maharajganj News: शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कक्षा 6 की छात्रा के साथ…

Maharajganj News: शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कक्षा 6 की छात्रा के साथ...
Facebook
X
WhatsApp

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद (Maharajganj News) के नौतनवा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की ऐसी करतूत सामने आयी है, जिसने गुरु और शिष्य को रिश्ते को कलंकित कर दिया है। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाला एक 45 वर्षीय शिक्षक कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा को लेकर फरार हो गया। शिक्षक पर ये गंभीर आरोप छात्रा के परिजनों ने लगाए है।

छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरु कर दी है। शिक्षक की इस शर्मनाक करतूत के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं लोगों के बीच चर्चा है कि जब स्कूल के मंदिर में उनकी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो वह किसके सहारे अपने बच्चों के स्कूल पढ़ने के लिए भेजेंगे।

Maharajganj News: अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी

जानकारी के मुताबिक महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा 8 फरवरी को रोज की तरह अपने घर से पढ़ने के लिए स्कूल आई थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंची। उसी दिन से स्कूल का ही एक 45 वर्षीय शिक्षक भी फरार है। पुलिस ने शक के आधार पर शिक्षक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के बारे में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने जानकारी दी है। नौतनवा क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शिक्षक व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी शिक्षक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्होने कहा जल्द दी आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा।

https://youtu.be/TWZSe5TfDsU?si=EWGT05Qvv5ainkUK

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें