Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ पहुंची, जनसभा को करेंगे संबोधित

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ पहुंची, जनसभा को करेंगे संबोधित
Facebook
X
WhatsApp

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज लखनऊ पहुंचेगी। शहर के पुराने लखनऊ का इलाका कांग्रेस नेता के पोस्टर, होल्डिंग और बैनर से पट चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज घंटाघर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra : होल्डिंग और बैनर से पटा हुसैनाबाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से चलकर आज लखनऊ पहुंचेगी। इसके मद्देनजर कांग्रेस की तैयारी पूरी हो चुकी है। न्याय यात्रा का शहर के लिए पूरा रूट पहले ही तैयार हो चुका हैं। मेडिकल कॉलेज, चरक चौराहा और हुसैनाबाद का इलाका कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर, होल्डिंग और बैनर से पाट दिया गया है। रोड़ के दोनों तरफ पार्टी की झंडियां लगाई गई हैं। यहां कांग्रेस नेता के बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए हैं। बता दें कि राहुल इसी क्षेत्र में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra reach Lucknow

Bharat Jodo Nyay Yatra : आज शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया जा रहा है। जिसको देखते हुए हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले भी लगभग 4500 किलोमीटर की पैदल भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि एक बार फिर हमारे नेता भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देश के सभी वर्गों के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। लखनऊ में आज मोहब्बत की दुकान खुलेगी। मंगलवार को न्याय यात्रा राजधानी लखनऊ पहुंचेगी।

1676378 whatsappimage2024 02 20at114756am

Bharat Jodo Nyay Yatra : जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल

राहुल के स्वागत को राजधानी तैयार | Bharat Jodo Nyay Yatra | Lucknow | Rahul  Gandhi | | Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल के स्वागत को राजधानी तैयार, आज  लखनऊ पहुंचेगी यात्रा | News ...

जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हमारे नेता की न्याय यात्रा आज राजधानी लखनऊ में निगोहा टोल रायबरेली रोड से शुरू होकर मदाखेड़ा मंदिर, मोहनलाल गंज, कल्ली बाजार, उतरेटिया, तेलीबाग शनि मंदिर, केकेसी होते हुए दोपहर तीन बजे नाका चौराहा आयेगी। उसके बाद न्याय यात्रा चारबाग से होते हुए नाका चौराहा, दुगावा, रकाबगंज चौराहा, राजा बाजार, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चरक चौराहा, चौक चौराहा होकर शाम 5 बजे घंटाघर पहुंचेगी। जहां कांग्रेस नेता एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

https://youtu.be/GMxvk6seXYk?si=ZlsBNA9GWwH2xaPk

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें