UP Politics : सपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर शिवपाल ने कसा तंज, कह दी ऐसी चौकाने वाली बात…

UP Politics : सपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर शिवपाल ने कसा तंज, कह दी ऐसी चौकाने वाली बात...
Facebook
X
WhatsApp

UP Politics :लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी (सपा) में स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने और पल्लवी पटेल के बगावती तेवरों के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मौर्य पर तंज कसा है। मौर्य के पार्टी छोड़ने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। यादव ने तंज कसते हुए कहा, ‘उन्होंने लोकदल से शुरूआत की थी, सभी जगह घूम आये हैं।‘

शिवपाल ने आगे कहा कि उनके विवेक की बात है उनकी नाराजगी का मुझे पता ही नहीं चला। उन्होंने कई बार ऐसे निर्णय लिए हैं, उनका यह कोई नया निर्णय तो नहीं है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद दो दिन पहले उन्होंने एमएलसी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) नामक अपनी नई पार्टी बना ली है।

Shivpal Yadav, Swami Prasad Maurya

UP Politics : लोकसभा चुनाव लड़ने पर क्या बोले शिवपाल

दरअसल, सपा नेता शिवपाल यादव अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के साथ मंगलवार शाम को इटावा सफारी के पास बन रहे केदारेश्वर मंदिर पहुंचे थे। पूजा-अर्चना कर वहां से लौटने के क्रम में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बदायूं से लोकसभा का टिकट मिलने पर कहा कि पार्टी के निर्णय का वो स्वागत करते हैं। हम लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे।

image 341

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से भी जल्द ही प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जाएगा। राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। सपा नेता ने राजा भैया के साथ गठबंधन की खबरों पर भी कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

UP Politics : पांच उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मंगलवार शाम को लोकसभा चुनाव के पांच उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें वाराणसी के अलावा बदायूं की सीट भी थी। बदायूं की सीट पर पहली लिस्ट में ही पूर्व सांसद और यादव परिवार के सदस्य धमेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया था। कल की लिस्ट में उनका टिकट काटकर शिवपाल यादव को टिकट दिया गया है।

image 342

इस सीट से मौजूदा सांसद सपा के बागी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य हैं, जिन्होंने 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था। उस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी बीजेपी में हुआ करते थे और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

https://youtu.be/XvfhKifsV4M?si=uvrOgmEjQmcQp8re

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें