Kisan Andolan 2024: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की आग यूपी में भी पहुंच चुकी है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में कई जिलों के किसान लखनऊ कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया (Kisan Andolan 2024) और 19 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा।
हम हर स्थिति से निपटने को तैयार, दिल्ली बॉर्डर पर 10 कंपनियां तैनात- झज्जर SP. #india24x7livetv #NewsUpdate #KisanAndolan #DelhiBorder pic.twitter.com/RBRC9bNFfr
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 21, 2024
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। एमएसपी पर गारंटी कानून, गन्ने का उचित मूल्य, बिजली बिल माफी, कर्ज माफी, किसानों को मुआवजा, और भू-अधिग्रहण कानून में बदलाव जैसी प्रमुख मांगों को लेकर किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है।
Kisan Andolan 2024: अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे- किसान
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि “एमएसपी पर गारंटी कानून लागू नहीं होने से किसानों का भविष्य खतरे में है। सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।” वहीं, राहुल गांधी द्वारा एमएसपी गारंटी कानून का समर्थन करने पर आलोक वर्मा ने कहा कि “राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक है। जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया।
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। यह प्रदर्शन यूपी में किसानों के बढ़ते आक्रोश का संकेत है। यदि सरकार किसानों की मांगों को जल्द ही पूरा नहीं करती है, तो आने वाले समय में प्रदर्शन और भी तेज हो सकते हैं।









