UP News : राहुल गांधी के किस बयान पर टूट पड़े भाजपाई, क्यों तिलमिलाई स्मृति ईरानी से लेकर ब्रजेश पाठक..

UP News : राहुल गांधी के किस बयान पर टूट पड़े भाजपाई, क्यों तिलमिलाई स्मृति ईरानी से लेकर ब्रजेश पाठक..
Facebook
X
WhatsApp

UP News : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में हैं। चंदौली से यूपी में प्रवेश करने के बाद वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव होते हुए फिलहाल वह कानपुर पहुंचे हैं। राहुल अपनी यात्रा में लगातार केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। मंगलवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर हंगामा शुरू हो गया है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद अब बीजेपी पर राहुल पर हमलावर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को कड़ी पटखनी देने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हों या डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तमाम भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद पर प्रदेश के युवाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। दरअसल, राहुल गांधी ने वाराणसी में युवाओं के शराब पीने और पेपर लीक होने के मुद्दे पर सरकार को घेरा था।

image 353

UP News : जानिए क्या कहा था राहुल गांधी ने ?

राहुल गांधी के जिस भाषण पर बवाल मचा हुआ है, वह उन्होंने रायबरेली के राता चौक पर दिया था। इसमें उन्होंने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में युवाओं में बढ़ती नशे की लत, पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा बनाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, मैं वाराणसी गया था। मैंने देखा कि सड़क पर हजारों युवा शराब पीकर लेटे हुए हैं और बाजा बज रहा है। शराब पीकर युवा बनारस की सड़क पर नाच रहे हैं।

image 354

अगले दिन युवा मुझसे कहते हैं कि हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई, पेपर लीक हो गया। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहा है। जो भी पेपर होता है लीक हो जाता है। एक युवा हमारे पास आकर कहता है कि कोचिंग में तैयारी के लिए पांच लाख खर्च किए और परीक्षा के दिन पेपर लीक हो जाता है। कांग्रेस सांसद ने ऐसे ही बयान अन्य जगहों पर भी दिए।

UP News : बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता आगबबूला हो गए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि किस भ्रम की स्थिति में राहुल गांधी घूम रहे है ये मैं नहीं जानती लेकिन उन्हें कोई अधिकार नहीं कि काशी, काशीवासियों और यूपी के नौजवानों का अपमान करे। उत्तर प्रदेश की युवा पीढ़ी मेहनती है। उनसे हम माफी की अपेक्षा नहीं करते हैं माफी वो मांगता है जिसमें शर्म हो और संस्कार हो जो कि राहुल गांधी में नहीं है। राहुल गांधी के मन में उत्तर प्रदेश के लिए विषभरा है ये उनके टिप्पणी से पता चलता है।

image 355

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बहुत दुखद है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उत्तर प्रदेश के युवाओं में बहुत ऊर्जा है और वे प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। युवाओं के संबंध में इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है। वहीं, मोहनलालगंज से सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर ऐसा कुछ बोल जाते हैं, जिससे उन्हें फायदा के बजाय नुकसान ही हो जाता है।

image 356

वहीं, योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जो खुद नशा करता है, वो दूसरों को नशेड़ी कहता है। देश इन्हें मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। सिंह ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि मैं और मेरा परिवार शराब का सेवन नहीं करता है, मैं इसका सर्टिफिकेट दे सकता हूं। लेकिन क्या राहुल और उनका परिवार शराब का सेवन नहीं करता, इसका सर्टिफिकेट वो दे सकते हैं ?

https://youtu.be/S_15Ro_c3i8?si=egeFWEtALnqLsSJ2

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें