UP Board Exam 2024 : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज यानि 22 फरवरी से शुरू हो गई हैं। पहली पाली में दसवीं के छात्रों की हिंदी की परीक्षा हुई। कई सेंटर्स पर पेपर देने आए बच्चों पर फूल बरसाए गए हैं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भी हिंदी की परीक्षा हुई। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की जाएंगी।
किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 30 स्थानों पर सीबीआई की रेड. #india24x7livetv #NewsUpdate #CBI pic.twitter.com/u2QCFM5d6z
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 22, 2024
UP Board Exam 2024 : 55.25 लाख से अधिक परीक्षार्थी
परीक्षा प्रदेश के 8265 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। 55.25 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा में सेंधमारी, किसी भी तरह की गड़बड़ी, अफवाह फैलाने और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों पर भी एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के मुताबिक, “किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उसका प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग को वाट्सएप, सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से वायरल किया जाता है तो संबधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्रों के, साथ ही चिह्नित 16 जिलों में एसटीएफ, एलआईयू विशेष निगरानी रखेगी। प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोले जाएंगे। कॉपी संकलन केंद्रों व स्ट्रांग रूम पर तीसरी आंख से नजर रखने के साथ ही 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात किए जाएंगे।

UP Board Exam 2024 : हेल्पलाइन नंबर भी जारी

बोर्ड परीक्षा के लिए परिषद द्वारा दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। एक नंबर छात्रों और लोगों की शिकायतों का त्वरित निदान के लिए है- ये नबंर हैं- 1800 180 6607/8. दूसरा नंबर छात्रों की जिज्ञासाओं के समाधान और मनोवैज्ञानिक परामर्श हेतु 1800 180 5310/12 जारी किए गए हैं।









