Jaya Kishori: देश की लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी (Jaya Kishori) का पीछा करने और अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में एक होटल व्यवसायी को अरेस्ट किया गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। दरअसल, जया किशोरी लखनऊ स्थित महिला और बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आई थीं। गन्ना संस्थान के ऑडिटोरियम पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के कई टिप्स दिए।
Jaya Kishori के साथ लखनऊ में बदसलूकी, सिरफिरा होटल कारोबारी अरेस्ट. #india24x7livetv #NewsUpdate #jayakishori #Lucknow pic.twitter.com/Mt0HSpPzd8
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 22, 2024
जया किशोरी (Jaya Kishori) जब कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं, तभी एक युवक उनका पीछा करते हुए स्टेज तक पहुंच गया। वहां उनके साथ अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। कार्यक्रम के बाद जया के मुंहबोले भाई ने हजरतगंज थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई। आरोप है कि, होटल कारोबारी दीपेश ठाकुरदास थवानी (Deepesh Thakurdas Thawani) अवैध तरीके से कार्यक्रम में घुस गया। स्टेज पर चढ़कर उस सिरफिरे ने जया किशोरी के साथ अभद्रता की कोशिश की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
Jaya Kishori: आरोपी दीपेश थवानी अरेस्ट
जया किशोरी (Jaya Kishori Lucknow) के मुंहबोले भाई दीपक ओझा की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस (Hazratganj Police) ने केस दर्ज कर आरोपी दीपेश ठाकुरदास थवानी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। यह सोशल मीडिया पर लगातार जया किशोरी को फॉलो करता है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान में जया किशोरी का प्रोग्राम था। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
यहां एक युवक उनका पीछा करते हुए स्टेज तक जा पहुंचा। वहां उसने जाया किशोरी के साथ अभद्रता की। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी। कार्यक्रम के बाद जया के मुंह बोले भाई ने हजरतगंज थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जया किशोरी के साथ अभद्रता का आरोपी दीपेश ठाकुरदास मूलतः शिरडी, महाराष्ट्र का रहने वाला है। शिरडी में दीपेश का बड़ा होटल है। दीपेश के परिवार वाले पश्चिम अफ्रीका के घाना में कारोबार करते हैं। आरोपी विदेश आता-जाता रहता है। वह लगातार सोशल मीडिया पर महिला कथावाचक को फॉलो करता रहा है।









