Dhirendra Shastri : बागेश्वर बाबा की कथा में आते हैं लाखों लोग जानिए बागेश्वर बाबा की नेटवर्थ….

Dhirendra Shastri : बागेश्वर बाबा की कथा में आते हैं लाखों लोग जानिए बागेश्वर बाबा की नेटवर्थ....
Facebook
X
WhatsApp

Dhirendra Shastri : बाबा बागेश्वर धाम सरकार के नाम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूरी दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह अक्सर ही सुर्खियों में छाएं रहते हैं, कभी अपने किसी बयान के चलते वह खबरों में आ जाते हैं, तो कभी अपनी किसी पुरानी कंट्रोवर्सी की चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चमत्कार लाखों लोग देख चुके हैं, सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनके बहुत भक्त हैं। बागेश्वर बाबा अक्सर विदेशों में भी अपनी कथा कहने जाते रहते हैं। दुनिया भर में बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा के लिए मोटी रकम लेते हैं, और तो और उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में है। आइए बताते हैं कि बागेश्वर बाबा की नेटवर्थ कितनी है।

सिर्फ मन की बात पढ़ने के लेते हैं बाबा बागेश्वर लाखों रुपए, कुल संपत्ति जान  आप रह जाएंगे दंग - Baba Bageshwar takes lakhs of rupees just to read Mann  Ki Baat,

Dhirendra Shastri : बागेश्वर बाबा की कथा में आते हैं लाखों लोग

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा लाखों लोग सुनना चाहते हैं। जहां लोगों को पता चलता है कि बाबा आज इस शहर या राज्य में जाने वाले हैं, वहां के लोग भारी संख्या में बागेश्वर बाबा की कथा सुनने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच जाते हैं। यदि आप बागेश्वर बाबा की कथा या प्रवचन का वीडियो देखेंगे तो उसमें हजारों-लाखों लोगों की भीड़ देख आप हैरान रह जाएंगे।

बागेश्वर बाबा लोगों के बीच इस वजह से इतने चर्चित हैं, क्योंकि वह उनके दरबार में आए भक्त की सारी समस्या अपने आप ही जान जाते हैं, जी हां! भक्त को बताना नहीं पड़ता, वह समस्या तो बताते ही हैं, साथ ही उसका समाधान भी बता देते हैं।

Dhirendra Shastri Net Worth

Dhirendra Shastri : बागेश्वर बाबा की नेटवर्थ

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि बागेश्वर बाबा के भक्त पूरी दुनिया में हैं, ऐसे में दुनिया भर के लोग उन्हें बहुत चढ़ावा चढ़ाते हैं, इसके अलावा बाबा अपनी कथा के लिए भी मोटी फीस लेते हैं, साथ ही अपने प्रवचन और लोगों के मन की बात पढ़कर भी बागेश्वर धाम खूब पैसे कमा लेते हैं। कथा की बात करें तो बाबा की कथा लगभग 15 दिनों की होती है, जिसके लिए डेढ़ से 2 लाख रुपए लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बागेश्वर बाबा महीने में 3 से 4 लाख रुपए कमा लेते हैं। वहीं उनकी टोटल नेटवर्थ 19.50 करोड़ रुपए है।

1679730 img20240225232037

Dhirendra Shastri : बागेश्वर बाबा के भक्त हैं मनोरंजन जगत के कई सितारे

1679731 img20240225232056

सिर्फ आम जनता का ही बागेश्वर बाबा में अटूट विश्वास नहीं है, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई सितारे अक्सर ही बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद लेने जाते रहते हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स बागेश्वर बाबा के बहुत बड़े भक्त हैं। बॉलीवुड की बात करें तो कुछ दिनों पहले की ही बात है, जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुंबई आए हुए थे, इस दौरान सोनू सूद, शहनाज गिल और जैकलीन फर्नाडीज समेत कई एक्टर्स उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दिए थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। बागेश्वर बाबा आज एक लोकप्रिय धार्मिक गुरु हैं, जिनके लाखों भक्त हैं। वे अपनी कथाओं, चमत्कारों और विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं।

https://youtu.be/Ayx-pErGNy0?si=dcUGx60PdY5QhwbY

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें