UP News: ​​नोटों पर महात्मा गांधी की जगह वीर सावरकर की लगे तस्वीर- हिंदू महासभा की मांग

UP News: ​​नोटों पर महात्मा गांधी की जगह वीर सावरकर की लगे तस्वीर- हिंदू महासभा की मांग
Facebook
X
WhatsApp

UP News: अखिल भारत हिंदू महासभा ने सोमवार को भारतीय मुद्रा पर से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाकर (UP News) उसके स्थान पर विनायक दामोदर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर लगाने की मांग की। हिंदू महासभा ने भारत सरकार को लिखे एक खुले पत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग भी की गई। इसके साथ ही भारत सरकार से नये संसद भवन परिसर मे वीर सावरकर की अष्टधातु की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

UP News: अखिल भारत हिन्दू महासभा में दी गयी श्रद्धांजलि

अखिल भारत हिन्दू महासभा के शारदा रोड स्थित कार्यालय पर वीर सावरकर की पुण्यतिथि मनाई गई। हवन-पूजन कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यकर्ताओं ने उनके मार्ग पर चलने का संकल्‍प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को हुआ था। उनकी मृत्यु 26 फरवरी 1966 को हुई थी। वह एक राष्ट्रवादी नेता थे। उन्हें प्रायः स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर के नाम से सम्बोधित किया जाता है। वह प्रसिद्ध वकील, राजनीतिज्ञ, कवि, लेखक और नाटककार भी थे। वह हमेशा हिंदुत्व को बढ़ावा देने के पक्ष में रहे और उन जैसा हिंदूवादी नेता आज तक इस हमारी पूज्य धरती पर अवतरित नहीं हुआ है।

हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं की अपील

कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजा अनुष्ठान के द्वारा की गई। श्रद्धांजलि सभा में शामिल प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल प्रदेश ने बताया कि आज वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से एक खुले पत्र के माध्यम से मांग की है कि परम आदरणीय वीर सावरकर जी को अति शीघ्र भारत रत्न मिलना चाहिए। साथ ही भारत सरकार नये संसद भवन परिसर मे वीर सावरकर जी की अष्टधातु की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करें।

इसके अलावा भारत में जो करेंसी चलती है उस पर से गांधी का चित्र तुरंत हटा कर उसकी जगह वीर सावरकर जी के साथ-साथ हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वाले अनेकों राष्ट्रभक्त महापुरुषों के चित्र छपने चाहिए। यही हमारी ओर से मोदी जी की ओर से भारत सरकार की ओर से परम आदरणीय वीर सावरकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व हिंदू पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन व वरिष्ठ अतिथि के रूप में महेश गिरी जी महाराज उपस्थित रहे। इनके अलावा महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत महानगर मंत्री प्रथम शर्मा महानगर संगठन मंत्री प्रताप सिंह कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा अमित राणा पंडित अरविंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

https://youtu.be/4m2K30nZ8wI?si=8pspUQTHZX_1ydbS

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें