UP News: झांसी जनपद में इश्क में धोखा मिलने पर लेखपाल की गर्लफ्रेंड ने विषाक्त खा लिया। बेहोशी हालत में उसे झांसी (UP News) मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बहन का आरोप है कि मृतका के एक लेखपाल से प्रेम संबंध थे। शादी का वादा कर लेखपाल 10 साल तक उसे अपने प्रेमजाल में फंसाए रहा। मृतका 32 वर्षीय सुमनलता पुत्री भागीरथ अहिरवार है। वह जनपद झांसी के सदर बाजार थानान्तर्गत भट्टागांव की रहने वाली है।
मुझे 15,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला: पीएम मोदी. #india24x7livetv #NewsUpdate #PMModiji pic.twitter.com/YK4DEoI0gj
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 2, 2024
मृतका की बहन किरनलता बताया कि वह 4 भाई-बहन हैं। जिसमें सुमनलता तीसरे नंबर की थी। पिता उत्तराखंड में टीचर की नौकरी करते हैं, जबकि उसकी बहन सुमन अहरौरा गांव के हाईस्कूल में सरकारी अध्यापक थीं। उनका सदर तहसील के एक लेखपाल से करीब 10 वर्षों से अफेयर चल रहा था। वह 2015 में लेखपाल बना था। जबकि मेरी बहन को 2021 में टीचर की नौकरी मिली। पहले तो लेखपाल ने मेरी बहन को प्रेमजाल में फंसाया।
UP News: नवाबाद थाने में शिकायत की
शादी का वादा किया, लेकिन जून 2023 में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। शादी की बात सुनते ही उसकी बहन डिप्रेशन में आ गई। परेशान होकर शादी से एक दिन पहले नवाबाद थाने में शिकायत की थी। तभी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शादी के बाद भी लेखपाल नहीं माना और बहन से बातचीत करना जारी रखा। दोनों चोरी छुपे मिला करते थे।

मृतका की बहन ने कहा लेखपाल मेरी बहन से कहता था कि पत्नी को तलाक देकर तुमसे शादी कर लूंगा। ये झूठा भरोसा देकर वो मेरी बहन को कही और शादी नहीं करने दे रहा था। अब कुछ दिन पहले उसने शादी से मना कर दिया। इससे बहन डिप्रेशन में चल रही थी। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी नहीं थी। सुबह घर से बोलकर निकली कि वह स्कूल के काम से मार्केट जा रही हैं। वह घर लौटकर आई। साथ में वह जहर खरीद लाईं।
इसका हम लोगों को पता नहीं चला। फिर कमरे में चली गई और बोली कि सोने जा रही हूं कोई डिस्टर्ब मत करना। कमरे को अंदर से लॉक कर लिया और फिर जहर खा लिया। करीब एक घंटे बाद वह चीखने लगी और उल्टी करने लगी। मैंने और मां ने किसी तरह उनसे दरवाजा खुलवाया। वह बोली कि जहर खा लिया। अब जीना नहीं है। हम लोग तुरंत उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान शाम को बहन सुमनलता की मौत हो गई।










