Bareilly News : CM योगी सहित 10 हजार लोग एक साथ बजाएंगे डमरू,बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Bareilly News : CM योगी सहित 10 हजार लोग एक साथ बजाएंगे डमरू,बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News : लोकसभा चुनाव से पहले ही सात मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली आने का ऐलान हो चुका है। सारे शहर का माहौल शिवमय हो गया। बरेली कॉलेज के मैदान में सांस्कृतिक संध्या और नाथ महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गयी है। दस हजार लोग एक साथ एक जैसे वस्त्र में डमरू बजाने की तैयारी में है। यह utsavविश्व रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज होगा।

image 35

Bareilly News: नाथ महोत्सव की तैयारियां शुरू

बरेली में नाथ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को पर्यटन विभाग, बीडीए के अफसरों, और बरेली कॉलेज के प्राचार्य के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर बैठक की गई। एक अफसर ने बताया कि कार्यक्रम बरेली कॉलेज के मैदान पर होने की संभावना है। शनिवार को बैठक के बाद डीएम रविंद्र कुमार इसे अंतिम रूप दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बीडीए को दस हजार डमरू की व्यवस्था करने का दायित्व दिया गया है। जिसमें से दो हजार डमरू पहले ही पहुंच चुके हैं।

image 36

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों का चयन पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। प्रशासन के एक अफसर के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन लगभग तय हो चुका है, और सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Bareilly News : कुतुबखाना में नई योजनाओं की तैयारियाँ शुरू

कुतुबखाना पर बने महादेव पुल और डेलापीर पर बने डमरू चौक का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के द्वारा कराने की तैयारी है। इसके साथ ही कुछ और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जा सकता है। इनमें स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट और नाथ कॉरिडोर के अलावा बीडीए के प्रोजेक्ट भी शामिल होंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://youtu.be/eYp1tywFw3g?si=_zQkLarUud6bAhkv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें