Jaunpur Murder : बड़ी खबर! BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सामने आई चौकाने ये वजह…

Jaunpur Murder : बड़ी खबर! BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सामने आई चौकाने ये वजह...
Facebook
X
WhatsApp

Jaunpur Murder : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आज यानि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव (Pramod Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रमोद यादव की हत्या (Pramod Yadav Murdur) से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्रमोद यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Jaunpur Murder : बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

image 16

जानकारी के मुताबिक जौनपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर प्रयागराज मार्ग पर स्थित थाना सिकरारा क्षेत्र के बोधापुर गांव के पास सड़क पर सुबह 10 बजे के आसपास गोलियों की तड़तड़ाहट पूरा इलाका थर्रा उठा। मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने बोधापुर निवासी भाजपा नेता एवं पार्टी के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना की खबर मिलने पर थाने की पुलिस टीम सहित आसपास थानो की फोर्स एवं पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गये हैं। खबर लिखे जाने तक इस गोलीकांड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

BJP Leader Murder

Jaunpur Murder : चिकित्सकों ने मृत किया घोषित

image 102

प्रमोद कुमार यादव भाजपा की जिला इकाई की कमेटी में जिला मंत्री के पद पर आसीन रहे हैं। प्रतिदिन की तरह आज सुबह लगभग 10 बजे दिन में अपने घर से जैसे ही जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर पहुंचे, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके उपर गोलियों की बौछार शुरू कर दिया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने प्रमोद के शरीर में सात गोलियों दागी और फरार हो गये। गोली लगने से घायल प्रमोद गिरकर छटपटाने लगे, आसपास के लोग तत्काल उन्हे जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

image 104

Jaunpur Murder : इलाके में पसरा सन्नाटा

image 103

इस गोलीकांड की घटना ने एक बार फिर जिले के पुलिसिंग की हनक पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। हलांकि, अब जिला स्तरीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्दी ही बदमाश जेल में नजर आएंगे। लेकिन, गोलीकांड की घटना पुलिस की हनक पर बड़ा सवाल है। इस कांड से पूरा इलाका कांप उठा है। आम जन एक ही बात कर रहा है कि प्रमोद कुमार यादव मिलनसार और सज्जन व्यक्ति रहे उनको क्यों और किसने गोली मारी है यह समझ के परे है। इस घटना से बोधापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

https://youtu.be/P8zcbg6RBTk?si=AaTzQ1ivw9m1g46t

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें