UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि गुरुवार को लोक सेवा आयोग (UPPSC) के अंतर्गत चयनित 39 उपजिलाधिकारियों (SDM), 41 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) और 16 कोषाधिकारियों व लेखाधिकारियों को नियुक्ति वितरित किया। चयनित अभ्यर्थियों को ये नियुक्ति पत्र सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास पर वितरित किए। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, डीजीपी प्रशांत कुमार, और एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश भी मौजूद रहे।
बेंगलुरु: ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश, फायरिंग में दो लोग जख्मी, हमलावर फरार#bengalore #NewsUpdate #india24x7livetv pic.twitter.com/WAKDQmTtUf
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 14, 2024
UP News : CM योगी का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता में सेंधमारी करने वालों से सख्ती के साथ निपट रही है। उन्होंने नव चयनितों कहा कि वह अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें। क्योंकि वह अपने कार्यकाल में लोगों की दुआ भी ले सकते हैं और बद्दुआ भी ले सकते हैं।

यह आपको ही तय करना होगा। ऐसे तमाम रिटायर अधिकारी मेरे पास आते हैं और सचिवालय के चक्कर लगाते दिखते हैं, जिनका काम नहीं होता। मैं ऐसे लोगों से कहता हूं कि आपका काम तो आपके उत्तराधिकारी ही नहीं कर रहे हैं। जब आप भी कुर्सी पर थे तो ऐसा ही करते थे। आखिर वही फल खाएंगे जो बीज बोया होगा।
UP News : CM योगी ने दी लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी के बारे में लोगों की सोच अलग थी। 2017 के बाद लोगों की सोच बदली। आज यूपी के लोग पहचान के मोहताज नहीं। आज यूपी में निर्णय लेने वाली सरकार है। पिछले सात सालों में बदलाव दिख रहा है। ईमानदारी का परिणाम देखने को मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि सात वर्षों में 6.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।










