Anuradha Paudwal Joined BJP : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल हुईं..

Anuradha Paudwal Joined BJP : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल हुईं
Facebook
X
WhatsApp

Anuradha Paudwal Joined BJP : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल 16 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। वह आज दोपहर लगभग 1.15 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचकर बीजेपी में शामिल हुई हैं। गायिका ने ऐसे समय में बीजेपी का हाथ थामा है, जब देश में जल्द ही लोकसभी चुनाव होने जा रहे हैं। बहुत जल्द चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाले हैं।

Anuradha Paudwal Joined BJP : जानिए कौन हैं अनुराधा पौडवाल ?

Famous singer Anuradha Paudwal joins BJP meaning of the decision before  elections - India Hindi News - मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल,  चुनाव से पहले फैसले के क्या हैं मायने,


अनुराधा पौडवाल की बात करें, तो वह एक लोकप्रिय गायिका हैं। 90 के दशक में उन्होंने अपनी भक्ति भरे गानों से लोगों का खूब दिल जीता था। आज भी उनके भक्ति भरे गाने यूट्यूब पर ट्रैंड करते हैं। अब अनुराधा की उम्र 69 साल हैं। अनुराधा की पर्सनल लाइफ पर नजर डाले, तो उन्होंने साल 1969 में अरुण पौडवाल से शादी की थी, जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे। उनके दो बच्चे बेटा आदित्य और एक बेटी कविता हैं। उनके बेटे की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। वहीं, साल 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति की मौत हो गई थी।

image 286

Anuradha Paudwal Joined BJP : राम मंदिर का दर्शन करने अयोध्या पहुंची थीं अनुराधा

हाल ही में अनुराधा पौडवाल राम मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची थीं। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने मीडिया से बात की थी और बताया था कि- ”पिछली बार प्रभु राम का गीत ‘रघुपति राघव’ गाया था, तो यही प्रार्थना की थी कि जल्द राम मंदिर का निर्माण जल्द हो।” बता दें कि राम मंदिर के निर्माण से कुछ समय पहले अनुराधा पौडवाल ने ‘रघुपति राघव’ गाना गाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये गाना सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रैंड हुआ था।

image 287

Anuradha Paudwal Joined BJP : दिए एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानें

image 288

बता दें कि अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शानदार सुपरहिट गाने गए थे। अनुराधा की मखमली आवाज की टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार कायल थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने तो ये तक कह दिया की अनुराधा पौडवाल इंडस्ट्री की दूसरी लता मंगेशकर बनने जा रही हैं। खबरें तो यह भी कि अनुराधा का गुलशन कुमार के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि, दोनों इन खबरों को नकारते ही रहे। लेकिन इन खबरों के सामने आने के बाद अनुराधा का करियर सिर्फ टी-सीरीज तक ही सिमट कर रह गया और धीरे-धीरे उनका करियर अंधेरे की ओर चला गया।

https://youtu.be/R0edFefmk5M?si=ll-_TJi9PMHCE1a4

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें