Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार (15 मार्च) को यूपी में 6 उम्मीदवारों की अपनी एक और लिस्ट घोषित कर दी। प्रत्याशियों की सूची सपा ने जारी की, लेकिन उदासी चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के चेहरे पर नजर आने लगी। दरअसल, चंद्रशेखर लंबे समय से नगीना सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। मगर, सपा के इस कदम से उन्हें जबरदस्त धक्का लगा है।
Anuradha Paudwal Joined BJP : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल हुईं..https://t.co/Vc3hAKlbL3#anuradhapaudwal #BJP #india24x7livetv pic.twitter.com/OBpGJPYfsb
— Shivani Verma (@Shivani75372259) March 16, 2024
Lok Sabha Election 2024 : निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाएंगे : चंद्रशेखर आज़ाद

चंद्रशेखर के नजदीकी बताते हैं उन्हें उम्मीद थी, कि यहां से इस बार मौका अवश्य मिलेगा। लेकिन, समाजवादी पार्टी ने नगीना लोकसभा सीट (Nagina Lok Sabha constituency) से मनोज कुमार को टिकट देकर सारे समीकरण बदल दिए। अब ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि, चंद्रशेखर आज़ाद यहां से चुनाव तो लड़ेंगे। किसी अन्य दल का दामन थामें या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाएं।

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश ने चंद्रशेखर के अरमानों पर फेरा पानी !
इससे पहले, ये माना जा रहा था कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) नगीना सीट से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। चर्चा यहां तक थी कि समाजवादी पार्टी के समर्थन से चंद्रशेखर आजाद को INDIA Alliance का नगीना सीट से कैंडिडेट घोषित किया जा सकता था। अब सपा ने नगीना सीट से मनोज कुमार को मैदान में उतारकर चंद्रशेखर के अरमानों पर पानी फेर दिया।

Lok Sabha Election 2024: सपा ने बनाया उम्मीदवार?
अब जब नगीना सीट से सपा ने कैंडिडेट की घोषणा कर दी तो सबकी निगाहें चंद्रशेखर आज़ाद पर टिकी हैं। समाजवादी पार्टी ने विपक्षी INDIA गठबंधन के घटक दल तृणमूल कांग्रेस के लिए भदोही लोकसभा सीट छोड़ी है। सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लिस्ट पोस्ट की है। जिसमें बताया है कि बिजनौर से यशवीर सिंह (Yashveer Singh), नगीना से मनोज कुमार (Manoj Kumar), मेरठ से भानुप्रताप सिंह एडवोकेट (Bhanupratap Singh Advocate), अलीगढ़ से बिजेन्द्र सिंह (Bijendra Singh), हाथरस से जसवीर वाल्मीकि (Jasvir Valmiki) और लालगंज से दरोगा सरोज (Daroga Prasad Saroj) को उम्मीदवार बनाया है।

Lok Sabha Election 2024: नगीना सीट पर सपा ने चौंकाया
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि, सपा की और से नगीना से मनोज कुमार को लोकसभा का प्रत्याशी बनाना चौंकाने वाला निर्णय है। अखिलेश यादव का ये फैसला चंद्रशेखर आजाद के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में चंद्रशेखर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर काफी तीखे तेवर के साथ बयान देते नजर आ रहे थे।
इस दौरान चंद्रेशखर ने कहा, ‘वह कह रहे हैं, मेरे बिना सपा खतौली सीट भी नहीं जीत पाती। इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने ये भी कह दिया था कि अगर इनका बस चले तो ये लोग हमें पैदा होने से भी रोक देते। चंद्रशेखर जब अखिलेश यादव के लिए ये बातें बोल रहे थे तो उनका तेवर तल्ख और चेहरा गुस्से में नजर आया था।









