Sitapur News: यज्ञ के छठे दिन कथा के साथ प्रदर्शित की गयीं विविध झांकियां

Sitapur News: यज्ञ के छठे दिन कथा के साथ प्रदर्शित की गयीं विविध झांकियां
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: जहांगीराबाद (Sitapur News) के मवासेपुर गांव में हो रही सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे आयोजन में आज छठे दिन कथा व्यास कमलेश कुमार पाण्डेय ने सत्संग में जालंधर की कथा सुनाते हुए कहा कि जालंधर जब उत्पन्न हुआ तो उसने अपने पिता शंकर जी से पूछा कि आपने हमें क्यों उत्पन्न किया?

तब उन्होंने बताया इंद्र ने हमारा अपमान किया है। यह सुनकर जालंधर क्रोध में भर उठा और तुरंत वहां से यह कहते हुये प्रस्थान कर दिया और कहा कि इंद्र को हम मार डालेंगे। तब तक रास्ते में नारद जी से भेंट हो गयी। नारद जी ने जालंधर को समझाया और कहा कि जाकर तपस्या करो। कथा व्यास ने बताया कि जिस स्थान पर पूजन, हवन, यज्ञ, कथा आदि धार्मिक आयोजन होते हैं वहां पर भगवान विराजमान रहते हैं। जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है ईश्वर उन्हें अच्छा फल देते हैं।

WhatsApp Image 2024 03 19 at 22.35.56 1

Sitapur News: सुन्दर सजीव झांकियों का प्रदर्शन किया

यज्ञ आयोजक मास्टर हरगोविंद वर्मा व श्रीमद्भागवत कथा के यजमान शिव गोपाल वर्मा ने बताया कि विगत 20 मार्च से हो रही श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन दिन दोपहर और रात्रिकाल में अनेकों वक्ताओं द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया।

WhatsApp Image 2024 03 19 at 22.35.50

इस दौरान प्रतिदिन भगवान के विविध स्वरूपों की सुन्दर सजीव झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया।बुधवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भण्डारा होगा। इस मौके पर भारी संख्या में सत्संग प्रेमी महिला पुरुष व बच्चे उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार वर्मा

https://youtu.be/aQlUn2Yt7so?si=kMHe_ggmfDkf29dV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें