Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशाल (ED) के सभी 9 समन और दिल्ली जल बोर्ड मामले में 1 समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जिस पर आज यानि बुधवार (20 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केजरीवाल से कहा कि आप ईडी के सामने पेश होंगे तभी आपको पता चलेगा कि आपको गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है या आरोपी के तौर पर। दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित की है।
BJP में शामिल हुईं तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन. #india24x7livetv #NewsUpdate #BhartiyaJantaParty pic.twitter.com/Su1ZTKeYYu
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 20, 2024
Delhi News : इस मामले में 9 समन जारी
दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए। दिल्ली हाई कोर्ट ने पूछा कि आप प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर पेश क्यों नहीं हुए। इस पर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंधवी ने कहा कि इस मामले में 9 समन जारी हुए। सभी पर हमने जवाब दाखिल किया।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने सभी जवाब भेजे हैं। उन्होंने एजेंसी से पूछा कि उन्हें गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है या आरोपी के तौर पर। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि जब आप पेश होंगे, तभी आपको पता चलेगा। अदालत ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि आपको ईडी के सामने पेश होने से क्या रोक रहा है। वे आपको पहली बार पेश होने पर गिरफ्तार नहीं करेंगे, वे कारण बताएंगे, उसके बाद ही गिरफ्तार करते हैं।

Delhi News : CM अरविंद केजरीवाल को मिला एक हफ्ते का समय

दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद प्रवर्तन निदेशालय को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। वहीं, ED के जवाब पर अपना प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए अरविंद केजरीवाल को एक हफ्ते का समय दिया गया है।










