Bareilly News : इस घटना को प्रकृति का वरदान कहे या अभिशाप कुछ भी कह पाना शायद सही न हो। एक घर में जहँ खुशियों का माहौल था वह एकाएक मातम सा छा गया। मीरगंज कस्बे से सटे एक गांव में ऐसा कौतूहल देखने को मिला है। जिसे देखकर हर कोई अपने दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गया।
Lok Sabha Election 2024 : CM केजरीवाल की गिरफ्तारी का होगा बड़ा असर, अब कैसे चलेगा आप का चुनाव अभियान
— Shivani Verma (@Shivani75372259) March 22, 2024
https://t.co/L4yGQDTchG#LokasabhaElection2024 #CMkejariwal #cmbhagwantmann #India24x7livetv pic.twitter.com/vGy8bVeKoT
एक नव दंपत्ति जिस जुड़वा बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसी बच्चे के जन्म के उपरांत उसे देखकर हैरत में पड़ गए। नवजात के एक ही शरीर में दो सिर जुड़े हुए थे। लेकिन खुशिया और कौतुहल ने तब मातम में बदल गया जब जन्म के 1 घंटे बाद नवजात में दम तोड़ दिया। परिवार की खुशियां 1 घंटे में ही बिखर गयी। पूरे घर में कोहराम मच गया।
Bareilly News :अद्भुत बच्चे को देख सब रह गए हैरान

यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया सादात का है। यहां के रहने वाले हरीश कुमार पुत्र बाबूराम मीरगंज स्थित डीबीओएल शुगर मिल में काम करते हैं। लगभग 2 साल पहले हरीश कुमार की शादी बहेड़ी क्षेत्र के गांव रतनगढ़ की रहने वाली सुनीता के साथ हुई थी। हरीश कुमार को कुछ माह पहले ही पता चला था कि उसकी पत्नी सुनीता जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है। जुड़वा बच्चों की बात सुनकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था।

शुक्रवार को सुबह तड़के ही सुनीता को प्रसव पीड़ा होने पर हरीश कुमार उसे लेकर मीरगंज आया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह लगभग 7:00 बजे सुनीता ने एक अलौकिक बच्चों को जन्म दिया। जिसके दो सिर थे। इस अद्भुत दृश्य को देखकर परिवार सहित पूरा अस्पताल प्रशासन सन रह गया।
Bareilly News : एक घंटे में नवजात ने तोड़ दिया दम

बच्चे के पैदा होने की ख़ुशी में पोरे परिवार में हर्षोउल्लास का माहौल था। लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। 1 घंटे में ही परिवार की साड़ी खुशियां गाफूर हो गई। लगभग 8:00 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लगभग 9:00 परिजन शव को लेकर गांव नगरिया सादात पहुंचे। जहां दो सिर वाले बच्चे के जन्म और मृत्यु की बात तेजी से क्षेत्र में फैली। जिसे देखने वालों की भीड़ लग गयी।










