UP Politics : सपा से गठबंधन खत्म होने पर पल्लवी बोलीं-एनडीए से आया ऑफर, कही ये बात…

UP Politics : सपा से गठबंधन खत्म होने पर पल्लवी बोलीं-एनडीए से आया ऑफर, कही ये बात
Facebook
X
WhatsApp

UP Politics : समाजवादी पार्टी से अपना दल कमेरावादी का गठबंधन टूटने के बाद पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए से ऑफर मिला तो हम इस पर विचार करेंगे। कहा, इंडिया गठबंधन हमारे साथ वही कर रहा है जो नीतीश कुमार के साथ किया। हमने तीन सीट गठबंधन के सहयोगियों से चर्चा के बाद घोषित की थी।

UP Politics : NDA से आया ऑफर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन खत्म होने की बात कही है उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तय करे कि अपना दल कमेरावादी इंडिया गठबंधन में है या नहीं। उन्होंने कहा कि एनडीए से ऑफर आया तो सोचेंगे हमें राजनीति करनी है।

image 408

बता दें कि अपना दल का दूसरा घटक अपना दल सोनेलाल एनडीए का सहयोगी दल है और इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल हैं। वह केंद्र में मंत्री हैं। अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष उनकी मां कृष्णा पटेल अक्सर खुलकर अपनी बड़ी बेटी अनुप्रिया की सार्वजनिक तौर पर निंदा करती रही हैं।

UP Politics : अखिलेश ने गठबंधन खत्म करने का किया था ऐलान

image 410

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपना दल कमेरावादी से 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन न होने का एलान कर दिया। इसके एक दिन पहले कृष्णा पटेल की अगुवाई वाले इस दल ने प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था। अखिलेश यादव ने कहा कि अपना दल कमेरावादी से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गठबंधन किया गया था 2024 के लिए नहीं।

image 409

सपा से लोकसभा की सीटों पर बात न बनने पर कृष्णा पटेल ने बुधवार को मिर्जापुर सहित तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके कुछ देर बाद ही सपा ने मिर्जापुर सीट पर अपना प्रत्याशी उतार दिया। कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल ने सपा के सिंबल पर कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था।

https://youtu.be/U8-Mx9tz5Tw?si=_7zyotMl24UQ2WFV

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें