Munnawar Farooqui : बिग बॉस विनर मुन्नवर फारूकी को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत ,पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा,जानिए पूरा मामला

Munnawar Farooqui : बिग बॉस विनर मुन्नवर फारूकी को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत ,पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा,जानिए पूरा मामला
Facebook
X
WhatsApp

Munnawar Farooqui : बिग बॉस’ 17वें सीजन के विनर्स एवं हास्य कलाकार मुन्नवर फारूकी को मुंबई पुलिस स्पेशल टीम में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) की एक टीम में हुक्का बार में रेड मारी थी। इस कार्रवाई में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का भी नाम सामने आया है और वो भी हिरासत में लिए गए हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया।

Munnawar Farooqui: आरोपियों पर केस दर्ज

1696769 munnawarfarooquidetain


मिली जानकारी के मुताबिक, मनुव्वर फारूकी को छोड़कर हिरासत में लिए गए सभी 13 लोगों के ऊपर मुंबई पुलिस ने कोटपा के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, फारूकी को 41A का नोटिस देकर छोड़ दिया है। सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्तिथ सबालन हुक्का पार्लर में छापा मारा था। टीम को जानकारी मिली थी कि बार में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का उपयोग भी किया जाता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Big Boss 17 winner Munawar Faruqui and 13 others were detained in a hookah bar raid details inside

Munnawar Farooqui : पूछताछ के बाद रिहा हुए मुनव्वर


मुनव्वर फारुकी एक प्रमुख भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं। बीती रात दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के एक समूह में वे शामिल थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। अधिकारियों ने हर्बल की आड़ में तंबाकू आधारित हुक्का पीने का संदेह में मुनव्वर फारुकी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

image 435

Munnawar Farooqui: एल्विश यादव भी हो चुके गिरफ्तार

पुलिस ने रेड मारकार 14 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें मुन्नवर फारूकी शामिल थे, लेकिन बाद में उन्हें नोटिस देकर जाने दिया। इस मामले पर अभी तक मुनव्वर की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर बार में तंबाकू प्रोडक्ट्स मिलते हैं तो सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत पुलिस मामला दर्ज कर सकती है। यह दूसरा मामला सामने आए है, जब बिग बॉस के दो विजेता पुलिस की कार्रवाई की शिकार हुए हैं। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव सांपों के जहर के इस्तेमाल करने के आरोप में यूपी पुसिल की हिरासत में जा चुके हैं। इस मामले पर यादव पर केस दर्ज है और वह भी जमानत पर बाहर हैं।

image 436

Munnawar Farooqui: फारूकी भी मिले पॉजिटिव

इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जब फोर्ट में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा, तो मुनव्वर फारूकी मौके पर मौजूद थे। हालांकि टेस्ट वो भी पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उन्हें दंडित कर छोड़ दिया गया। फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया। उनपर कई दूसरी धाराएं भी लगाई गई हैं।

image 437

Munnawar Farooqui:ये चीजें हुई बरामद


वहीं, पुलिस को घटनास्थल बार से 4400 रुपये कैश और 9 हुक्का पॉट बरामद किये हैं। ये पॉट्स लगभग 13 हजार 500 रुपये के हैं। अब पुलिस मामले पर जांच कर रही है।

https://youtu.be/KnVjP-NPe9Y?si=qMFI_mh4mGxf_OBZ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें