Varun Gandhi : बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पीलीभीत की जनता के लिए लिखा भावुक पत्र , कहा -“हमेशा आपके लिए काम करता रहूंगा …

Varun Gandhi : बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पीलीभीत की जनता के लिए लिखा भावुक पत्र , कहा -"हमेशा आपके लिए काम करता रहूंगा ...
Facebook
X
WhatsApp

Varun Gandhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से अपने सिटिंग सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। टिकट कटने के दो दिन बाद सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को पीलीभीत जनता के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें वरुण कुछ भावुक नजर आए और आखिरी सांस तक साथ देना का वादा किया। इस पत्र को वरुण गांधी अपने एक्स पर पोस्ट किया।

Varun Gandhi :सांसद वरूण गांधी ने जनता के लिए लिखा भावुक पत्र

image 63

पीलीभीत की जनता के नाम लिखे गए पत्र में लोकसभा चुनाव के बीच वरुण गांधी ने कहा कि पीलीभीत के सांसद के रूप में मेरा कार्यकाल भले ही समाप्त हो रहा है.

image 64

लेकिन मेरी आखिरी सांस तक पीलीभीत के साथ मेरा रिश्ता खत्म नहीं होगा…मैं आम आदमी की आवाज उठाना जारी रखने के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं, चाहे इसके लिए मुझे कोई भी कीमत चुकानी पड़े इसके लिए भुगतान करें…’मैं आपका था, हूं और रहूंगा’।

https://youtu.be/vwrkmxiJZzM?si=QtdSGa0rbtqRzLE0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें