Mathura News : वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में करीब पांच लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं भारी भीड़ के चलते 6 महिलाएं बेहोश हो गई। आनन-फानन में महिलाओं को भीड़ से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां महिलाओं का इलाज किया गया। वहीं मौके पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
पुलिस को मिली ही नहीं ऑनलाइन Cake डिलीवरी करने वाली दुकान
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 1, 2024
◆ घरवालों ने उसी दुकान से केक मंगवाया और जब उसे देने डिलीवरी एजेंट पहुंचा तो उस पकड़ लिया
◆ दुकान का पता निकला था फर्जी#ViralStory #CakeMurder #OnlineCake#india24x7livetv #NewsUpdates pic.twitter.com/tPU2wO19Xe
Mathura News : यह महिलाएं हुईं बेहोश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांकेबिहारी चौकी मार्ग से लेकर विद्यापीठ चौराहा तक रविवार को श्रद्धालुओं की सुबह की पाली में दर्शन को भीड़ हो गई। भारी भीड़ में उमस और धूप के चलते बांकेबिहारी गेट संख्या तीन वाली गली में कपूरी (60) निवासी झांसी, शीला (55) निवासी मथुरा, सरला (70) निवासी दिल्ली, निर्मला (70) निवासी सोनीपत और पक्कन (50) निवासी झांसी अलग-अलग समय पर बेहोश हो गईं।

Mathura News : छह महिलाएं बेहोश
इन महिलाओं को कतार में खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल भीड़ से निकाला और बांकेबिहारी मंदिर में तैनात डॉक्टरों के पास लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। होश आने पर महिलाएं वापस लौट गईं। इसी क्रम में शाम को भी दर्शन को भारी भीड़ जुटी। इसमें 65 वर्षीय मीरा निवासी पलवल बेहोश हो गईं। उनको भी तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।









