Sushil Kumar Modi Cancer : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में 400 सीटें पार जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में जारी कर दी है। इसके बाद इस लक्ष्य को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी का हर नेता चुनाव प्रचार में जुट गया है। हर राज्यों में भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है, लेकिन बिहार राज्य में पार्टी को चुनाव प्रचार अभियान में झटका मिला है। दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रचार करते हुए नहीं दिखाई देंगे,क्योंकि वह कैंसर नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।
बिहार: BJP नेता सुशील मोदी को कैंसर, ट्वीट कर बोले- 6 महीने से कर रहा हूं संघर्ष#BJP #Sushilmodi #NewsUpdate #india24x7livetv pic.twitter.com/quWVdGnn42
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 3, 2024
Sushil Kumar Modi Cancer : एक्स पर किया कैंसर का खुलासा

सुशील कुमार मोदी बिहार की राजनीति में कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। वह भाजपा के राज्य में बड़े नेता हैं और वह लोकसभा और राज्यभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारी भी दीं, जिसको उन्होंने बखूबी निभाया। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा सुशील कुमार मोदी का उपयोग करना चाहती, मगर उससे पहले उसको बड़ा झटका लगा है। बीते छह महीने से सुशील कुमार मोदी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी सूचना उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी।
Sushil Kumar Modi Cancer : पीएम मोदी को सब कुछ बता दिया

बुधवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट पर उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।
Sushil Kumar Modi Cancer : रविशंकर प्रसाद ने की स्वस्थ होने की कामना
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने सुशील मोदी के स्वास्थ्य पर कहा कि मैं बहुत दुखी हूं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
बिहार बीजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर सुशील मोदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से कामना करता हूं। स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय जीवन में आएं, ऐसी प्रार्थना बिहार की जनता भी करती है।

Sushil Kumar Modi Cancer : चार सदनों के रहे सदस्य
सुशील कुमार मोदी साल 2005 से लेकर 2013 तक बिहार में नीतीश सरकार ने उपमुख्यमंत्री रहे। साल 2004 में उन्होंने भागलपुर से लोकसभा चुनाव जीता था। मगर बिहार में भाजपा और जदयू की गठबंधन की सरकार बनाने के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था। वह बिहार सरकार में वित्तमंत्री भी रहे।
साल 2020 में रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा। हालांकि उसके बाद दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया। अपने 33 साल के राजनीतिक जीवन में वह राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधान सभा सहित सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके हैं। पांच साल तक विधान परिषद में भी नेता-प्रतिपक्ष का दायित्व भी निभाया।

Sushil Kumar Modi Cancer : छात्रनेता से शुरू किया था राजनीतिक सफर
सुशील मोदी की राजनैतिक सफर की बात करें तो उन्होंने छात्र राजनीति से शुरू की। वह पटना विश्वविद्याल के छात्र नेता रहे। साल 1973 में मोदी पीयू छात्रसंघ के महासचिव बने। साल 1974 में हुए बिहार छात्र आंदोलन का उन्होंने नेतृत्व किया। जेपी आंदोलन और आपातकाल के दौरान वह पांच बार जेल भी गए। वह फिर भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी के कई पदों पर काम किया।









