Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, बोले -‘आपने दिया बहुत प्यार और सम्मान

Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, बोले -'आपने दिया बहुत प्यार और सम्मान
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी केरल के वायनाड से इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा। राहुल गांधी दिल्ली से अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड पहुंचे। नामांकन के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी के साथ कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। राहुल गांधी 2019 में वायनाड से ही लोकसभा सांसद चुने गए थे। इस बार भी वे केरल के वायनाड से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024 : वायनाड से राहुल को मिली भी भारी जीत

image 30

बता दें कि राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड से बड़ी जीत मिली थी। उन्होंने भारी अंतर से विपक्षी उम्मीदवार को पटखनी दी थी। अब राहुल गांधी एक बार से फिर से इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हैं।

image 31

Lok Sabha Election 2024 : 2019 का चुनाव दो जगह से लड़े थे

image 32

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 का लोकसभा चुनाव केरल के वायनाड और यूपी के अमेठी सीट से लड़े थे। वायनाड से तो राहुल गांधी को बड़ी जीत मिली लेकिन वहीं वे अपने परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव हार गए थे। अमेठी से राहुल गांधी को बीजेपी की स्मृति ईरानी ने हराया था। अब यह भी चर्चा हो रही है कि क्या राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे या वायनाड से ही लड़ेंगे।

https://youtu.be/hyrpAniEaqs?si=iUEY98U51LpLLQzK

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें