IPL 2024: सिर्फ 16 मैचों में ही इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना हो गया तय! जानिए क्यों और कैसे

Facebook
X
WhatsApp

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी और अभी तक सीजन में 16 मैच खेले जा चुके हैं, (IPL 2024) जिनमें रोमांच से भरपूर मुकाबले देखे गए हैं. एक टीम द्वारा किसी पारी में सबसे अधिक रन का स्कोर ध्वस्त हो चुका है, हर बार की तरह चौकों और छक्कों की बरसात हो रही है. इस बीच 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खराब प्रदर्शन के कारण चर्चा में है. मगर इस बीच 3 टीम ऐसी हैं, जो लगातार अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटा रही हैं. तो आइए जानते हैं उन 3 टीमों के बारे में, जिनका अभी से प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो गया है.

IPL 2024: कौन सी हैं ये 3 टीम?

इसमें सबसे पहला नाम KKR का है, (IPL 2024) जो अभी तक आईपीएल 2024 में अपने तीनों मैच जीत चुकी है. टीम के पास सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के रूप में बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी है, जो 3 में से 2 बार अर्धशतकीय साझेदारी कर चुकी है. मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर वेंकटेश अय्यर और अब अंगकृश रघुवंशी ने भी डेब्यू में 54 रन की पारी खेलकर अपनी फॉर्म से सबको परिचित करा दिया है. आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह आखिरी ओवर में लगातार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क भी लय में वापस लौट आए हैं और उनके अलावा वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती भी लगातार अच्छा कर रहे हैं. KKR का कॉम्बिनेशन फिलहाल लाजवाब नजर आ रहा है.

image 40

दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, जो इस बार संजू सैमसन की कप्तानी में बहुत घातक दिखाई दे रही है. (IPL 2024) खासतौर पर कप्तान संजू सैमसन का फॉर्म में होना अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ा रहा होगा. हालांकि यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर का बल्ला अभी तक शांत रहा है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में रियान पराग अभी तक 3 मैचों में 181 रन ठोक चुके हैं, वहीं सैमसन के बल्ले से भी 109 रन निकले हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट का घातक कॉम्बिनेशन RR को अभी तक तीनों मैचों में जीत दिला चुका है.

image 41

सबसे बढ़िया टीम कॉम्बिनेशन में चेन्नई सुपर किंग्स भी पीछे नहीं है. हालांकि CSK को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन विशेष रूप से टीम का बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन अन्य टीमों से काफी बेहतर दिखाई दे रहा है. रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़, डेरिल मिशेल और शिवम दुबे भी लगातार गेंदबाजों की कुटाई कर रहे हैं. CSK अभी 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है. CSK के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान धारदार गेंदबाजी कर रहे हैं, जो अभी तक 6 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में सबसे ऊपर चल रहे हैं. अभी तक इन तीन टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं कि उनका प्लेऑफ में जाना लगभग तय लग रहा है.

https://youtube.com/shorts/MvMrt9cUX2M?si=a42ZY8pTmKF6eELw

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें