Surya Grahan 2024 : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज ,कब होगी इसकी शुरुआत और कहां दिखेगा , क्या मान्य होगा सूतक

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज ,कब होगी इसकी शुरुआत और कहां दिखेगा , क्या मान्य होगा सूतक
Facebook
X
WhatsApp

Surya Grahan 2024 : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है। इसे इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। करीब 50 वर्षों बाद यह सबसे लंबा लगने वाला सूर्य ग्रहण होगा और इसकी अवधि करीब 5 घंटे 25 मिनट होगी। पूर्ण सूर्य ग्रहण होने के कारण जब यह अपने चरम पर होगा तो कुछ देर के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा।

हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। भारत में दिखाई न देने के कारण यहां किसी भी प्रकार के प्रतिबंध भी लागू नहीं होंगे। आज सोमवती अमावस्या भी है और इस दिन लगने वाला यह पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका सहित कई देशों में काफी देर तक दिखाई देगा।

Surya Grahan 2024 : कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

image 76


यदि भारतीय समय के अनुसार देखा जाए तो आज रात नौ बजकर 12 मिनट पर सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी और यह मंगलवार की रात 2 बजकर 22 मिनट तक जारी रहेगा। इस सूर्य ग्रहण को काफी खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार सूर्य ग्रहण पर 54 वर्षों बाद कई दुर्लभ संयोग भी बनेगा। इसके पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था।

Surya Grahan 2024 : किन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

image 77


आज लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको, क्यूबा, कोस्टारिका, जमैका, डोमिनिका, आयरलैंड, फ्रेंच पोलिनेशिया, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई देशों में दिखाई देगा। अमेरिका सहित कई देशों में यह सूर्य ग्रहण काफी देर तक दिखाई देगा और पूर्ण सूर्य ग्रहण होने के कारण दिन के समय ही अंधेरा छा जाएगा।दुनिया के जिन-जिन हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण लगेगा, वहां सौर मंडल में मौजूद शुक्र और गुरु को भी देखा जा सकेगा।

Surya Grahan 2024 : क्या भारत में लागू होगा सूर्य ग्रहण का सूतक

image 78


सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसलिए भारत में इसका सूतक भी नहीं लगेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाता है और इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। पूजा और अन्य धार्मिक क्रियाकलाप रोक दिए जाते हैं मगर भारत में दिखाई न देने के कारण यहां किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लागू नहीं होगा। देश के लोगों के लिए धार्मिक दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार के प्रतिबंध का पालन करना जरूरी नहीं है।

Surya Grahan 2024 : क्या होगा सूर्य ग्रहण का असर


वैसे ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण का व्यापक असर पड़ेगा। इसके साथ ही लोगों पर भी इसका किसी न किसी रूप में प्रभाव पड़ता दिखेगा। विभिन्न लग्नों और राशियों पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। जानकारों के मुताबिक देश में राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक नजरिए से भी इसका असर पड़ेगा। सूर्य ग्रहण पर आज एक साथ कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। सूर्य ग्रहण पर सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में रहकर गुरु के साथ युति बनाएंगे।

image 79

वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो इस सूर्य ग्रहण का पूरी दुनिया में असर दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण राजनीतिक रूप से भयंकर उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता है। शेयर बाजार और दुनिया भर की आर्थिक व्यवस्था पर भी इसका व्यापक असर दिख सकता है। युद्ध और भयंकर विस्फोट की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Surya Grahan 2024 : देश के लोग कैसे देख सकते हैं सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2024 date and timings: 54 साल बाद लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण,  जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं - surya grahan 2024 date and  timings know rare solar


कनाडा के ओंटारियो प्रांत के नियाग्रा क्षेत्र में सूर्य ग्रहण देखने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं। सूर्य ग्रहण देखने के लिए यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। 1979 के बाद ओंटारियो प्रांत में यह पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के मुताबिक सूर्य ग्रहण देखने की सबसे अच्छी जगह नियाग्रा फॉल्स है। भारत में तो यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा मगर देश के लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। नासा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देशवासी इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं।

https://youtu.be/_Q2HtE1e4KM?si=1YIjnpW1N49X2Vng

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें