UP Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव और ऊपर से बीते दिनों हुई माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के सियारी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। दरअसल, अखिलेश यादव बीते रविवार को दिवंगत नेता मुख्तार अंसारी को श्रद्धाजंलि देने के लिए उनके घर गए थे, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तंज करसते हुए हमला बोला था। इस पर अब माफिया मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तगड़ा पलटवार किया है। अफजाल अंसारी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य खुद गुंडा है। उन पर 16 मुकदमे रहे हैं। हत्या का प्रयास का भी मामला रहा है।
Delhi Excise Policy Case : शराब घोटाला में एक और बड़ी कार्रवाई, ईडी दफ्तर पहुंचे दुर्गेश पाठक, केजरीवाल के PA से पूछताछ…
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 8, 2024
Read more at: https://t.co/EwIeTEQTQn#DelhiLiquorScam #india24x7livetv #Newsupdates pic.twitter.com/Dkih3yyOE4
UP Lok Sabha Elections : केशव के इस बयान पर हुआ पटलवार

बीते रविवार को यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा था कि अखिलेश यादव की माफियाओं से रिश्तेदारी है। वे रिश्तेदारी निभाएं। हमारी माफियाओं से दुश्मनी है। हम माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश बनाए हैं। उनका यह बयान तब आया जब, रविवार दोपहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त करने गए थे। इस मुलाकात का सपा ने पोस्ट भी किया था और तस्वीरें भी शेयर की थीं। केशव प्रसाद मौर्य ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी।

UP Lok Sabha Elections : इन सबका तिलिस्म टूटा गया

अब अफजाल अंसारी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य हों या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर पीएम नरेंद्र मोदी इन सबका तिलिस्म जनता के सामने टूट गया है। ‘विधायकी का चुनाव हार गए पर। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य विधायकी का चुनाव हार गए। इसके बावजूद उन्होंने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार किया।
UP Lok Sabha Elections : 28 मार्च को हुई मुख्तार की मौत, परिवार ने उठाए सवाल

बीते 28 मार्च, 2024 को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। हालांकि अफजाल अंसारी और अन्य परिजन ने मुख्तार को खाने में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया था और उनकी मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की थी। सरकार ने मुख्तार अंसारी के न्यायिक जांच कराने के आदेश दिया। मुख्तार अंसारी का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा









