Loksabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत की महारैली में भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि के अवसर पर इतनी बड़ी रैली अजूबा है।
Chaitra Navratri 2024 : कलश में जल के साथ सिक्का डालकर करे ये काम , फिर होगा ये चमत्कार
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 9, 2024
Read more at: https://t.co/GnxH08MkVV#ChaitraNavratri2024 #india24x7livetv #NewsUpdates pic.twitter.com/SXaRzSzDMA
Loksabha Election 2024 : दुनिया में बज रहा भारत का डंका
मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है, आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है। हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

Loksabha Election 2024 : चंद्रयान ने चांद पर फहराया तिरंगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत बना है। हमारे चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा फहराया। भारत में आयोजित जी-20 की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है। PM मोदी ने कहा, सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

Loksabha Election 2024 : भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा
भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ। हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ। भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई। कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी। लेकिन कोविड में भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन और दवाइयां भेजी ये सुनकर आपको गर्व हुआ, विश्व में कहीं भी युद्ध का संकट आया हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। जब देश मज़बूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है।

भाजपा ने इस बार पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर कुछ समय पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद को टिकट दिया है। इसलिए भाजपा की नजर पीलीभीत सीट पर है। यहां से वह हर संभव जीत की कोशिश में लगी है।









